Site icon Yashbharat.com

पीएम Modi ने 9000 हॉर्स पावर इंजन का किया लोकार्पण

images 13

दाहोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार और मंगलवार को गुजरात दौरे पर हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद राज्य में यह उनका पहला दौरा है। वे पहले वडोदरा पहुंचे। यहां रोड शो किया। फिर दाहोद में पीएम ने 9000 हॉर्स पावर इंजन का लोकार्पण किया।

एक किलोमीटर लंबा रोड शो

इससे पहले PM सुबह करीब 10 बजे वडोदरा एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इसे ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ का नाम दिया गया।

लोगों की भीड़ उमड़ी

रोड शो में PM मोदी को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ उमड़ी थी। इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी मौजूद रहा। उन्होंने भी फूल बरसाकर PM का स्वागत किया। मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

PM का रोड शो करीब 10 मिनट चला। इस दौरान प्रधानमंत्री कहीं भी रुके नहीं। वे वडोदरा से दाहोद के लिए निकल गए हैं। यहां उनकी जनसभा होगी। इस दौरान कई रेलवे प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे। दोपहर में प्रधानमंत्री भुज और अहमदाबाद में भी रोड शो निकालेंगे। रात में राजभवन में रुकेंगे।

Exit mobile version