Site icon Yashbharat.com

PM Modi In USA मूसलाधार बारिश… भीगते रहे PM मोदी, अमेरिकी एयरपोर्ट पर गूँजता रहा भारत का राष्ट्रगान: देखिए Video

images 16 1

PM Modi In USA ज्वाइंट बेस एंड्रयूस एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का राजकीय स्वागत किया गया. जब पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर ज्वाइंट बेस पर पहुंचा प्लेन लैंड किया, उस समय वहां तेज हवा के साथ काफी बारिश हो रही थी. हालांकि, पीएम मोदी ने तेज हवा और भारी बारिश की परवाह किए बिना ही अपने तय कार्यक्रम के हिसाब से ही आगे बढ़ने का फैसला किया.

अमेरिकी दौरे के दूसरे दिन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयाॅर्क से वाशिंगटन पहुँचे। यहाँ तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के बीच वाशिंगटन डीसी के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज हवाई अड्डे पर राजकीय सम्मान के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री बारिश में भीगते रहे और भारत का राष्ट्रगान गूँजता रहा। इसका वीडियो वायरल है।

भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल से 2 मिनट 11 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी खराब मौसम के बावजूद विमान से बाहर निकलते हैं। अमेरिकी अधिकारी उनका स्वागत करते हैं। उन्हें गाॅर्ड आफ ऑनर दिया जाता है। भारत के राष्ट्रगान की धुन बजाई जाती है। इस दौरान बारिश में भीगते हुए प्रधानमंत्री सावधान की मुद्रा में खड़े हैं।

नौ साल में प्रधानमंत्री मोदी की यह छठी अमेरिकी यात्रा है। लेकिन वे पहली बार स्टेट विजिट पर हैं। स्टेट विजिट का न्योता अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन की तरफ से आया है। मनमोहन सिंह के बाद वे दूसरे ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री हैं जो अमेरिका के स्टेट विजिट पर हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को दूसरी बार संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वे एकमात्र भारतीय नेता हैं।

गौरतलब है कि न्यूयाॅर्क में लैंड करने के बाद प्रधानमंत्री ने अमेरिकी कारोबारी दिग्गजों, विचारकों और जानकारों से भी मुलाकात की थी। इनमें टेस्ला के मालिक एलन मस्क भी शामिल थे। मुलाकात के बाद मस्क ने खुद को प्रधानमंत्री मोदी का फैन बताते हुए कहा था कि वे अगले साल भारत जाएँगे। साथ ही अगले साल भारत में टेस्ला की ईकाई शुरू होने की बात भी कही थी। इसके बाद वाशिंगटन पहुँचे प्रधानमंत्री को बुधवार (21 जून 2023) की रात बायडेन दंपती ने व्हाइट हाउस में प्राइवेट डिनर दिया था।

स दौरान पीएम मोदी ने बायडेन दंपती को कई उपहार दिए। इनमें भगवान गणेश की मूर्ति से लेकर ग्रीन डायमंड तक शामिल हैं। एक खास बाॅक्स सौंपा जिसमें 10 दान राशि थे। प्रधानमंत्री ने फर्स्ट लेडी जिल बायडेन को 7.5 कैरेट का इको फ्रेंडली ‘ग्रीन डायमंड’ गिफ्ट किया। वहीं राष्ट्रपति बायडेन को ’10 प्रिंसिपल्स ऑफ उपनिषद’ नामक किताब दी। जयपुर के कारीगरों द्वारा मैसूर के चंदन से तैयार किया गया एक विशेष गिफ्ट बाॅक्स दिया। इसमें भगवान गणेश की मूर्ति और एक दीये के अलावा छोटी-छोटी डिब्बियों में 10 उपहार थे। ये उपहार देश के अलग-अलग राज्यों में तैयार किए गए हैं और भारत की विविधता को प्रदर्शित करते हैं।

Exit mobile version