FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

PM Modi Egypt Visit Live: पीएम ने मिस्र के समकक्ष के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीय बोले- मोदी हमारे हीरो..

PM Modi Egypt Visit Live: पीएम ने मिस्र के समकक्ष के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीय बोले- मोदी हमारे हीरो.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे के बाद शनिवार को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे। मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी का यह दो दिवसीय राजकीय दौरा है। वह मिस्र के प्रधानमंत्री के साथ राउंडटेबल बैठक करेंगे और राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से भी मुलाकात करेंगे।

मिस्र में भारतीय समुदाय संघ की अध्यक्ष दीप्ति सिंह ने कहा, हम सभी काहिरा में पीएम मोदी से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। लगभग 300-350 लोगों को आज प्रधानमंत्री से मिलने के लिए यहां आमंत्रित किया गया है। वहीं, दो दशकों से मिस्र में रह रहीं तोरल मेहता कहती हैं, आज हम सभी के लिए बहुत गर्व का क्षण है क्योंकि हम मिस्र की धरती पर पीएम मोदी को देखने जा रहे हैं। मैं लंबे समय से यहां रह रही हूं। यह मेरे और मेरे देश के लिए बहुत अच्छा है।

मोदी जी के यहां आने से धरती पर दोनों देश एक साथ आए हैं। एक प्रवासी भारतीय महिला ने कहा, अगर फिल्म स्टार और पीएम मोदी को हमारे सामने खड़ा कर देंगे तो पीएम मोदी की तरफ भांगेंगे। हम उन्हें बहुत प्यार करते हैं।

काहिरा में भारतीय डायस्पोरा के सदस्य अमरनाथ दास कहते हैं, पीएम मोदी की मिस्र यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के रिट्ज कार्लटन होटल पहुंचे जहां उन्होंने भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की।

 

होटल में प्रदर्शित की गईं अल-सीसी के भारत दौरे की तस्वीरें
मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी की भारत यात्रा की तस्वीरें काहिरा के उस होटल में प्रदर्शित की गईं हैं, जहां प्रधानमंत्री मोदी आज मिस्र की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान आने वाले हैं। पीएम मोदी के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत करने के लिए भारतीय समुदाय के कई सदस्य भी होटल में मौजूद हैं।

 

पीएम मोदी की यात्रा पर पूर्व वायुसेना प्रमुख ने क्या कहा

भारतीय वायु सेना के पूर्व प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया (सेवानिवृत्त) ने पीएम मोदी की मिस्र यात्रा पर कहा, ‘रक्षा के क्षेत्र में भारत और मिस्र के बीच शानदार द्विपक्षीय संबंध रहे हैं। ऐतिहासिक रूप से हमारे रक्षा बलों के बीच घनिष्ठ संबंध रहे हैं। हमारे पास उपकरण और सोच में बहुत सारी समानताएं हैं।

उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म और उपकरणों में समानताओं को देखते हुए मिस्र अपनी रक्षा सेवाओं के लिए अपना औद्योगिक आधार विकसित करने के लिए उत्सकु है। मुझे लगता है कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास और विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग करने की बहुत बड़ी संभावना है।

पूर्व वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हथियार प्रणालियों, सेंसरों और प्लेटफार्मों के निर्यात और स्वदेशीकरण और अपने स्वयं के औद्योगिक परिसर के निर्माण की खोज में मिस्र का समर्थन करने की बहुत महत्वपूर्ण संभावना है। निस्संदेह, यह यात्रा हित के सभी क्षेत्रों में हमारे आपसी सहयोग के रास्ते को काफी हद तक बदल देगी।’

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम