Site icon Yashbharat.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन पर विजयराघवगढ़ में विधायक संजय पाठक ने कराई विशेष पूजा-अर्चना और यज्ञ

20250917 193956 scaled

विजयराघवगढ़ । संकट मोचन मंदिर परिसर में विधायक संजय पाठक एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन एवं विश्व कल्याणार्थ आशीर्वाद प्राप्त हेतु संस्कृत विद्यालय के आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार साथ ही विधिवत पूजन ,अनुष्ठान व हवन कुंड में आहुति दी गई ।

सुबह 11 बजे से आयोजित शतचंडी पाठ,आयुष्मान यज्ञ में 101 ब्राह्मणों ने जप किया गया यज्ञ बेदी में यज्ञाचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के माध्यम से शाक्लय से हवन कराया गया इस दौरान क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक, विधानसभा के सभी मंडलों के मण्डल अध्यक्षों सहित कार्यकर्ताओं ने भी यज्ञ में आहूति दी पूर्णाहूति आरती के पश्चात प्रसाद,भंडारे का भी आयोजन हुआ जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस विषय में विधायक संजय पाठक ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 2014 से देश की बागडोर संभालने के बाद से उनके नेतृत्व में भारत को एक नई पहचान मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर मां भारती का नाम गुंजायमान हुआ है और भारत विश्वगुरू की ओर अग्रसर है। उनके नेतृत्व में हर सेक्टर में विकास के कार्य हुए हैं बच्चों,महिलाओं, युवाओं से किसानों तक हर भारतीय उनकी योजनाओं का फायदा ले रहा है।

अनवरत देश सेवा में कार्य करने वाले प्रधानमंत्री जी जन्मदिन सभी कार्यकर्ता सेवा दिवस के रूप में मानते हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक हम सभी कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा मनाएंगे इसके तहत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम, प्रदर्शनी, लगाई जाएगी। मंदिर में आयोजित आयुष्मान यज्ञ, शतचंडी पाठ के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी दुबे, पलक ग्रोवर, वसुधा मिश्रा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शांति यादव, उदयराज सिंह चौहान, रंगलाल पटेल,मंडल अध्यक्ष श्रीराम सोनी, प्रमोद सोनी, भवानी मिश्रा, जगदीश गुप्ता, विवेक सिंह बघेल, अरुण कुमार पटेल, मनोज तिवारी, मनीष देव मिश्रा, अरविन्द बड़गैया, पप्पू शर्मा, संतोष केवट, हरिओम बर्मन,राकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Exit mobile version