Tuesday, May 12, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

PM Kisan Yojana: इस काम को न करे इग्‍नोर PM Kisan इस दिन आना तय, कैसे करें पीएम किसान योजना के लिए आवेदन?

PM Kisan Yojana: अगर इस काम को न करे इग्‍नोर PM Kisan इस दिन आना तय, कैसे करें पीएम किसान योजना के लिए आवेदन?किसानों के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपए दिए जाते है। ये रकम तीन किस्तों में दो-दो हजार करके भेजी जाती है।  इस स्कीम में किसानों को सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जाती है।

 

कृषकों को दो हजार रुपये मिलते

ये राशि किस्त के तौर पर मिलती है। इसमें हर चार महीने में कृषकों को दो हजार रुपये मिलते हैं। पीएम किसान योजना में राशि किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाती है। एक साल में कुल छह हजार रुपये मिलते है। सरकार ने किसानों को अभी तक 14 किस्त दे दी है।

केंद्र सरकार ने 27 जुलाई को 14वीं किस्त जारी की थी। यह किस्त करीब 8.5 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में जमा हुई। कई किसानों को फिलहाल 14वीं किस्त नहीं मिली है। सरकार ने 15वीं किस्त के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है।

कैसे करें पीएम किसान योजना के लिए आवेदन?

यदि आप पीएम किसान योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करना होगा। फिर न्यू फॉर्मर के विकल्प पर जाना है। इसके बाद रूरल फॉर्मर या अर्बन फॉर्मर में से कोई एक ऑप्शन को चुनना है।

अब आधार नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और राज्य जैसे जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद गेट ओटीपी पर क्लिक करें। फिर प्रोसेस फॉर रजिस्ट्रेशन का चयन करना है और मांगी गई जानकारी भरनी होगी।

अब आधार ऑथेंटिकेशन के लिए अपने दस्तावेज को अपलोड करें। सबमिट पर क्लिक करना है। जैसे ही पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होगी। आपको एक संदेश स्क्रीन पर दिखाई देगा।

 

ये किसान रह जाएंगे किस्त से वंचित

अगर किसी किसान ने ई-केवाईसी नहीं करवाया है, तो उन्हें पीएम किसान का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में जल्द ही ई-केवाईसी करवा लें। किसान आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम