PM मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं से कहा- न थकना है… न रुकना है… बस जीतना है

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (क्करू हृड्डह्म्द्गठ्ठस्रह्म्ड्ड रूशस्रद्ब) ने भारतीय जानता पार्टी (क्चछ्वक्क) के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सोमवार को शुभकामनाएं दीं और उनसे कोरोना वायरस (ष्टशह्म्शठ्ठड्ड1द्बह्म्ह्वह्य) संक्रमण को फैलने से रोकने की कोशिशों के दौरान जरूरतमंदों की सहायता करने को कहा. पार्टी के लिए दशकों तक कड़ी मेहनत करने वालों के योगदान को याद करते हुए मोदी ने कहा कि उन्हीं लोगों के कारण भाजपा को करोड़ों भारतीयों की सेवा का अवसर मिला.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. इस अवसर पर उन सभी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने अपने खून-पसीने से पार्टी को सींचा. उनकी वजह से ही भाजपा को आज देशभर में करोड़ों भारतीयों की सेवा करने का अवसर मिला है.’ साथ ही कहा कि भाजपा को जब भी राष्ट्र की सेवा का अवसर मिला है, उसने सुशासन और गरीबों के सशक्तीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है.

उन्होंने कहा, ‘जब भी भाजपा को सेवा करने का मौका मिला, पार्टी ने सुशासन और गरीबों के सशक्तीकरण पर जोर दिया. पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप हमारे कार्यकर्ताओं ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा की और समाज सेवा की नई मिसाल भी कायम की.’

मोदी ने ट्वीट किया, ‘भाजपा का 40वां स्थापना दिवस ऐसे समय में आया है, जब देश कोविड-19 से लड़ रहा है. मैं कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के दिशानिर्देशों का पालन करें और सामाजिक दूरी की महत्ता समझते हुए जरूरतमंदों की मदद करें. एकजुट होकर भारत को कोविड-19 से मुक्त करें.’

Exit mobile version