Latest

PM मोदी ने कुछ इस अंदाज में दी CM योगी को B’Day की बधाई

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 46वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। उन्होंने योगी को बधाई देते हुए कहा कि यूपी के विकास के लिए जो कदम आपने उठाए हैं वो सराहनीय है। पीएम ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आपका जीवन लंबा और स्वस्थ हो।

जानकारी के अनुसार सीएम योगी के 46वें जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर स्थानीय कारोबारियों ने 46 किलोग्राम देसी मोतीचूर के लडडू बांटे और भगवा रंग का केक काटा। योगी अपना जन्मदिन नहीं मनाते लेकिन उनके समर्थक इसे जोर शोर से मनाते हैं। चौराहों पर भगवा रंग के गुब्बारे लगाए जाते हैं। भाजपा नेताओं के साथ हिन्दू युवा वाहिनी के महासचिव पी के मल भी जश्न में शामिल हुए।

कार्यक्रम में विभिन्न धर्म जाति के लोग शामिल हुए और मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की दुआ की। योगी के समर्थकों ने उनके फोटो पर तिलक लगाया और लडडू चढ़ाया। जन्मदिन के प्रसाद के रूप में लडडू का वितरण आम लोगों में किया गया। स्थानीय कारोबारी संतोष मौर्य ने कहा कि लडडू बनाने में लगभग 7 घंटे लगे। 5 कार्यकर्ता सुबह 8 बजे से लडडू बना रहे थे। शाम 4 बजे तक मोतीचूर के लडडू तैयार हो गए। योगी के समर्थकों ने ढोल नगाडे के साथ डांस किया और जश्न मनाया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply