Latest

PM मोदी की रैली में पंडाल का हिस्सा गिरने कई घायल, अस्पताल मिलने पहुंचे पीएम

मिदनापुर। पश्चिम बंगाल के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मिदनापुर में किसान कल्या रैली को संबोधित किया। इस दौरान एक बड़ा हादसा होते टल गया। जानकारी के अनुसार जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा को संबोधित कर रहे थे तभी पांडाल का एक तरफ का हिस्सा गिर गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 20 लोगों के जख्मी होने की सूचना है। हालांकि, दुर्घटना के कारण की जानकारी उपलब्धन नहीं हो पाई है। इस दौरान कुछ देर के लिए पीएम ने अपना संबोधन भी रोक लिया। कहा जा रहा है कि ज्यादा भीड़ उमड़ने की वजह से ऐसा हुआ।

सभा के बाद हादसे में घायल सभी लोगों से मुलाकात करने के पीएम मोदी खुद अस्पताल पहुंचे और घायलों को सांत्वना दी।

n76lmeQmT0S69rCh?format=jpg&name=small

 

इससे पहले ही पीएम ने सभा में उन्हें सुनने आए लोगों को पेड़ से उतरने की अपील की थी। अपने संबोधन के दौरान पीएम ने केंद्र सरकार द्वारा एमसपी बढ़ाए जाने के अलावा सरकार द्वारा किसानों के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Back to top button