Site icon Yashbharat.com

PM नरेंद्र मोदी के सद्प्रयास से पूरा होने जा रहा रामलला के मंदिर में विराजित होने का 500 साल का संकल्प: संजय पाठक

IMG 20231102 WA0030

बरही में भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक के चुनाव कार्यालय का मंत्रोच्चार के बीच भव्य शुभारंभ

विधानसभा की जनता विकास कराने वाले के साथ, बरही के मेन बाजार में हुआ भाजपा का जनसंपर्क

बरही/कटनी हमारा सौभाग्य है कि ईश्वर के भेजे हुए दूत जैसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सद्प्रयास से 5 सौ साल बाद भगवान राम अपने मंदिर में विराजित होंगे। दीपावली मनाई ही इसलिए जाती है, हम 5 सौ साल से जिनके लिए दिवाली मना रहे वो भगवान राम टेंट में बैठे थे, देवदूत नरेंद्र मोदी ने उन्हें उनके मंदिर में विराजित कराया। अब 22 जनवरी को असली दिवाली सार्थक होगी। आज बरही में यह बात भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक ने चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर कही।

चुनाव कार्यालय का वरिष्ठ नागरिक रामभजन ताम्रकार के द्वारा उद्घाटन

इससे पहले चुनाव कार्यालय का वरिष्ठ नागरिक रामभजन ताम्रकार के द्वारा उद्घाटन किया गया कार्यालय का कार्य वरिष्ठ नेता उत्तम शर्मा संभालेंगे। उदघाटन विप्र जनों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार से पूरा कार्यालय गुंजायमान हो गया। श्री पाठक ने सभी से आग्रह किया कि विप्र जनों की कृपा बालक पर इसी तरह बनी रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता जिम्मेदारी को समझता है। जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर जनता से आशीर्वाद लेकर विजय संकल्प को पूरा करेगा। श्री पाठक ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र राजनीतिक दल है जिसने कार्यकर्ताओं को  कार्यशैली सिखाई।

कुशाभाऊ जी ने मध्यप्रदेश में कार्ययोजना बनाई थी आज उसका अनुसरण दूसरे राजनीतिक दल भी कर रहे

पेज पन्ना प्रमुख कुशाभाऊ जी ने मध्यप्रदेश में कार्ययोजना बनाई थी आज उसका अनुसरण दूसरे राजनीतिक दल भी कर रहे हैं। उन्होनें आव्हान किया कि भाजपा के कार्यकर्ता आज से ही जुट जाएंगे। बूथ पर एक एक मतदाताओं से सम्पर्क कर लिया हमने तो हमारा विजय संकल्प पूरा होगा। जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने कहा कि हमारी सरकार तथा क्षेत्रीय विधायक़ संजय पाठक ने पूरे विधानसभा में विकास की गंगा बहाई इन कार्यों को जन जन को बताना ही विपक्षी दलों के लिए हमारे प्रचार में करारा प्रहार होगा। हमें विकास और गरीब कल्याण के इन्हीं कार्यों से जनता का आशीर्वाद मांगना है। 3 दिसम्बर को हम अवश्य ही विजय दीपावली मनाएंगे।

हर घर मे महिलाओं को सशक्त बनाया

कार्यालय प्रभारी उत्तम शर्मा ने कहा कि लाडली बहना जैसी योजनाओं से हमने हर घर मे महिलाओं को सशक्त बनाया, आवास किसान सम्मान आदि योजनाओं से जन जन को लाभ पहुंचाया। कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते वरिष्ठ भाजपा नेता उदयराज ने बूथ स्तरपर कार्यकर्ताओंको सक्रिय होने का आव्हान किया। कार्यालय शुभारंभ के पश्चात प्रत्याशी श्री पाठक के साथ ही कार्यकर्ताओं ने बरही के मैंन बाजार में जनसंपर्क किया ।

इस अवसर पर कर्नाटक से आये सम्भागीय प्रभारी सीटी रवि, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, प्रभारी सुरेश सोनी, संचालन महामंत्री सतीश तिवारी,उदयराज सिंह ,केशव यादव, शिवगोपाल चतुर्वेदी, प्रमोद सोनी, उत्तम शर्मा ,मनीष मिश्रा, जयवंत सिंह , अंकुर ग्रोवर पीयूष अग्रवाल, मनीषा शर्मा, वसुधा मिश्रा,सुधा कोल सुधा जायसवाल, लालजी मिश्रा,रामकृष्ण पटेल सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version