Site icon Yashbharat.com

PM ग्रामीण सड़क योजना के महाप्रबंधक पीके गुप्ता निलंबित

images 25

भोपाल। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने PM ग्राम सड़क योजना के महाप्रबंधक पीके गुप्ता को वित्तीय अनियमितता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित दिया है। प्रकरण के दोषी अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए है।

उल्लेखनीय है कि पीके गुप्ता ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के पैकेज क्रमांक 4591 में ठेकेदार वीरेन्द्र रघुवंशी से करोड़ों रूपये की वसूली न कर ठेकेदार के अन्य निर्माण कार्यों के नियमित भुगतान किये गये। प्रकरण मंत्री सिसौदिया के सीधे संज्ञान में आने यह कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version