katniLatestमध्यप्रदेश

जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद की जयंती पर BJP जिला कार्यालय में गोष्ठि, नगर वन में किया गया पौधरोपण

कटनी। भारतीय जनता पार्टी BJP के पितृ पुरुष जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद जी मुखर्जी की जन्म जयंती पर आज भाजपा जिला कार्यालय डॉ मुखर्जी को आदरांजलि दी गई।

इस अवसर एक विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष  दीपक सोनी ने कहा कि डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बताए आदर्शों पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवाद की कल्पना एक देश एक निशान एक विधान और एक प्रधान के संकल्प को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पूरा कर कश्मीर से धारा 370 समाप्त की।

हम समस्त कार्यकर्ताओं का अपने महापुरुषों के बताए आदर्श पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्री टण्डन ने कहा कि हम समस्त कार्यकर्ताओं का अपने महापुरुषों के बताए आदर्श पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने कहा कि विचार और विचारधारा सदैव अमर होती है जैसे आज डॉ श्यामाप्रसाद जी की विचारधारा अमर है तथा हम सब उसका पालन करते हैं ठीक उसी तरह हम सभी को ऐसे कार्य करना चाहिए की हमारे सद विचार लोगों की प्रेरणा बने।

डॉ मुखर्जी वो कर गए जो सदैव पथ प्रदर्शक की भूमिका बनेंगे।

तमाम कठिनाई के बावजूद छोटी से जीवन मे डॉ मुखर्जी वो कर गए जो सदैव पथ प्रदर्शक की भूमिका बनेंगे। गोष्ठि को सम्बोधित करते पूर्व जिलाध्यक्ष चमनलाल आनंद ने डॉ मुखर्जी के जीवन चरित्र पर पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष को याद किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया।

इससे पूर्व भारतमाता, डॉ श्यामाप्रसाद जी, पंडित दीनदयाल जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। संचालन जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष रवि खरे ने किया।

नगर वन तथा तितली वन पहुंचकर एक पौधा माँ के नाम एवं हरित प्रदेश अभियान के तहत पौधरोपण किया

कार्यक्रम के उपरांत समस्त भाजपाजनों ने नगर वन तथा तितली वन पहुंचकर एक पौधा माँ के नाम एवं हरित प्रदेश अभियान के तहत पौधरोपण किया बरसते पानी मे भाजपाजनों ने पौधरोपण कर देश प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने की शपथ ली तथा माँ के नाम पौधारोपण करने तथा सभी को प्रेरित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, पूर्व मंत्री अलका जैन, चमनलाल आनंद, रामचंद्र तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष रवि खरे, मृदुल द्विवेदी, अंकिता तिवारी, जिला मंत्री विजय गुप्ता, आशीष गुप्ता बाबा, वरिष्ठ नेता भंवर सिंह चौहान, नंदू बसरानी, कैलाश जैन, सुरेश रोचलानी, कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा, मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, यज्ञदत्त मिश्रा, मोर्चा जिलाध्यक्ष मृदुल मिश्रा, सीमा जैन, मंडल अध्यक्ष कौशलेश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष वागीश आनंद, पार्षद सोनू बहरे, दीपक तिवारी, बालमुकुंद गुप्ता, मनोज नौगरहिया, गीता गुप्ता, ऋचा गेलानी, उषा पाण्डे, शिल्पी सोनी, निशा मिश्रा, किरण ठाकुर, अनंत उरमलिया, शांतनु दत्ता, मोनू गुप्ता, नूरी सेन, अमन जायसवाल, अर्जित खरे आदि उपस्थित थे।

Back to top button