Phalodi Satta Bazar: फिर पलटा फलौदी सट्टा बाजार, अब ये पार्टी बना सकती है सरकार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों के लिए वोटिंग हो चुकी है और इस बार पिछले चुनाव की अपेक्षा बंपर वोटिंग हुई है, ऐसे में अब पार्टियों के साथ ही साथ प्रत्याशियों की धड़कने भी बढ़ी हुई हैं. चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे, उससे पहले दोनों ही दल सरकार बनाने के लिए अपने-अपने दावे कर रहे हैं. चुनावों के बीच राजस्थान का फलौदी सट्टा बाजार लगातार सुर्खियों में है. वहां पर पल-पल अनुमान और मूड बदल रहा है. जो फलौदी बाजार वोटिंग से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बना रहा था, वही अब बीजेपी को बढ़त बता रहा है.
फलौदी के ताजा अनुमान मध्य प्रदेश में कांटे की लड़ाई बता रहे हैं. यह अनुमान पिछले चुनाव जैसा ही है. सट्टा बाजार जहां बीजेपी को 110 से 112 सीट दे रहा है. वहीं, कांग्रेस को 114-116 सीटें देकर आगे बता रहा है. फलौदी बाजार के अनुसार वहां के लोगों ने कुछ और ही अनुमान बता दिया. लोगों का कहना है कि अब तक हम कांग्रेस की सरकार ही बना रहे थे, लेकिन अब चूंकि वहां पर पोलिंग बढ़ गई है और इसके बाद अब बीजेपी आगे आती लग रही है. बता दें कि मध्य प्रदेश में 77 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है.









