Latest

Petrol-Diesel Price Hike: आम जनता को लगा महंगाई का एक और झटका, 5 दिन में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel Price Hike: आम जनता को लगा महंगाई का एक और झटका, 5 दिन में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम। देश की आम जनता के लिए सुबह-सुबह एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। तेल कंपनियों ने आज एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) द्वारा जारी किए गए नए रेट्स के मुताबिक, इस बार पेट्रोल और डीजल के दामों में 0.90 रुपये (90 पैसे) प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। सुबह से ही देश के अलग-अलग शहरों में नए दाम लागू हो चुके हैं।

5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम, ₹3.90 की भारी बढ़ोतरी

आम उपभोक्ताओं के लिए यह हफ्ता बेहद भारी साबित हो रहा है। गौरतलब है कि इससे ठीक पहले शुक्रवार, 15 मई को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एकमुश्त 3-3 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की थी।

बीते महज 5 दिनों के भीतर तेल की कीमतों में यह दूसरी बार इजाफा किया गया है। अगर इन 5 दिनों का कुल गणित देखें, तो पेट्रोल और डीजल के दाम 3.90 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं, जिसने आम आदमी के मासिक बजट को पूरी तरह से बिगाड़ कर रख दिया है।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आ रहे उतार-चढ़ाव और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह माना जा रहा है। घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय तेल के दामों की समीक्षा करने के बाद रोजाना सुबह 6 बजे नए रेट जारी करती हैं।

ऐसे चेक करें अपने शहर के नए रेट्स

पेट्रोल-डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अलग-अलग राज्यों में लगने वाले वैट (VAT) के कारण हर शहर में कीमतें अलग-अलग होती हैं। आप एक मिस्ड कॉल या SMS के जरिए अपने शहर के ताजा रेट्स जान सकते हैं:

Back to top button