Site icon Yashbharat.com

सर्वोच्च प्राथमिकता से करें नाले नालियों की सफाई का कार्य,महापौर नें सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

IMG 20250606 WA0008

सर्वोच्च प्राथमिकता से करें नाले नालियों की सफाई का कार्य,महापौर नें सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्दे

कटनी – नगर की सुचारू सफाई व्यवस्था सहित वर्षा ऋतु के दौरान उत्पन्न होनें वाली जलप्लावन की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए निगम प्रशासन के स्वास्थ्य अमले द्वारा जारी नाले नालियों का सफाई अभियान का महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नें निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर श्रीमती सूरी द्वारा मदन मोहन चौबे वार्ड, बरगवां स्थित भूमिप्रकट शारदा देवी मंदिर मार्ग के पास एवं बंधवा टोला स्थित बड़े नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा – निर्देश दिए।
इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य एवं स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष श्री सुभाष शिब्बू साहू, पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, स्वच्छता निरीक्षक तेजभान सिंह की मौजूदगी रही।
महापौर श्रीमती सूरी ने स्थल पर जे.सी.बी मशीन एवं स्वच्छता दूतों के माध्यम से किये जा रहे नाले की सफाई कार्य के दौरान निकलने वाले गाद एवं मलमें का उठाव कार्य करने तथा आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए नगर के अन्य स्थलों के नाले एवं नालियों की तल्ली से सफाई कराने के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। वहीं स्थानीय नागरिकों से सार्वजनिक नाले एवं नालियों में   कचरा नहीं डालनें की अपील भी की। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नें स्वास्थ्य अमले को हिदायत देते हुए कहा कि नाले – नालियों  की सफाई का कार्य समय रहते वर्षा ऋतु के पूर्व पूर्ण कर लिया जाये ताकि अतिवर्षा के दौरान नागरिकों को जलप्लावन की समस्या का सामना न करना पड़े।

Exit mobile version