Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Latest

गृह तहसील व गृह राजस्व निरीक्षण क्षेत्र में पदस्थ नहीं होंगे पटवारी, आयुक्त भू अभिलेख ने लिखा सभी कलेक्टर को पत्र

कटनी। आयुक्त भू अभिलेख ने सभी कलेक्टर को पत्र लिखकर गृह तहसील व गृह निरीक्षण क्षेत्र में पदस्थ पटवारियों के संबंध में जानकारी मांगी है और पटवारियों को उनकी गृह तहसील व गृह निरीक्षण क्षेत्र में पदस्थ न करने के आदेश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि कटनी जिले में कई पटवारी अपनी गृह तहसील व गृह निरीक्षण क्षेत्र में पदस्थ हैं और अपने काम में भी मनमानी करते हैं। समझा जाता है कि आयुक्त भू अभिलेख के इस पत्र के बाद ऐसे पटवारियों को हटा कर दूसरी जगह पदस्थ किया जाएगा।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक