हर पेन में देशभक्ति, हर बटन में आत्मनिर्भरता: भारत का नया ट्रेड प्लान चीन के खिलाफ। स्वदेशी खरीदें” का नारा नया नहीं है, लेकिन इसका पालन करने में देश अभी भी पीछे है. हम कई ऐसी चीज़ों के लिए चीन पर निर्भर हैं, जिन्हें भारत में आसानी से बनाया जा सकता है।
यह स्थिति भारत को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा रही है और चीन के साथ हमारा व्यापार घाटा 8 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. भारत की चीन पर निर्भरता भारी सामान के लिए तो छोड़ ही दीजिए क्योंकि हम तो बटन, पेन कंघी से लेकर कई ऐसी रोजमर्रा की मामूली चीजें हैं जिनके लिए चीन पर निर्भर हैं।
लेकिन भारत ने स्वदेशी खरीदें को पूरी तरह अपना लिया तो केवल बटन, पेन और कंघी जैसी चीजों से ड्रैगन को 54000 करोड़ का झटका दे सकते हैं।

