Site icon Yashbharat.com

OPD में मरीज कम, आत्माएं ज़्यादा? अस्पताल बना भूत रिट्रीवल सेंटर; भाभी की आत्मा का ‘ट्रांसफर’ कराने पहुंचे देवर

Screenshot 20250610 145219 Chrome

OPD में मरीज कम, आत्माएं ज़्यादा? अस्पताल बना भूत रिट्रीवल सेंटर; भाभी की आत्मा का ‘ट्रांसफर’ कराने पहुंचे देवर। जिला अस्पताल में अंधविश्वास से जुड़ी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

सोमवार को नारायणगढ़ से एक परिवार 10 साल पहले मृत अपनी भाभी की आत्मा को “ले जाने” जिला अस्पताल पहुंचा और मुख्य द्वार पर पूजा-पाठ करता रहा। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी अस्पताल कर्मचारी ने उन्हें नहीं रोका।

नारायणगढ़ निवासी गोपाल और कारूलाल भास्कर ने बताया कि 10 साल पहले उनकी भाभी गुड्डीबाई की मौत जिला अस्पताल में हुई थी। तभी से परिवार में लगातार परेशानियां बनी हुई थीं। किसी ने उन्हें बताया कि गुड्डीबाई की आत्मा अभी अस्पताल में ही है, और उसे पूजा-पाठ कर घर लाना होगा। इसी कारण वे सोमवार को अस्पताल में पूजा करने पहुंचे।

अस्पताल परिसर में खुलेआम पूजा होने के बावजूद प्रशासन की तरफ से कोई हस्तक्षेप नहीं हुआ। परिवार का कहना है कि वे पूरी विधि से पूजा करके आत्मा को साथ ले गए हैं।

इस तरह की घटनाएं पहली बार नहीं हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, पिछले 7 वर्षों में ऐसे 17 परिवार आत्मा की शांति के लिए अस्पताल परिसर में पूजा कर चुके हैं। प्रशासन की निष्क्रियता के चलते अब अस्पताल अंधविश्वास का केंद्र बनता जा रहा है।

सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुरक्षा गार्डों को ऐसे मामलों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर निर्देश हैं, तो फिर रोक क्यों नहीं लगी। OPD में मरीज कम, आत्माएं ज़्यादा? अस्पताल बना भूत रिट्रीवल सेंटर; भाभी की आत्मा का ‘ट्रांसफर’ कराने पहुंचे देवर

Exit mobile version