Site icon Yashbharat.com

ग्वालियर में अस्पताल की लापरवाही: ट्रामा सेंटर के एसी फटने से मरीज की मौत

03 09 2024 trac1

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मंगलवार सुबह सात बजे सीलिंग एसी में आग लग गई। आग से एसी फट गया। इससे ट्रामा सेंटर में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। मृतक मरीज दो दिन से वेंटीलेटर पर ही था। हालांकि ट्रामा सेंटर में भर्ती अन्य 9 मरीज सुरक्षित हैं। मौके पर प्रबंधन ने पहुंचकर सभी मरीजों को अन्यत्र शिफ्ट कराया है।

घटनाक्रम के मुताबिक जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में 10 मरीज भर्ती है। ट्रामा सेंटर में सीलिंग एसी लगे हुए हैं। इन्हीं एसी में से एक में मंगलवार सुबह करीब सात बजे आग लग गई और उसमें विस्फोट हो गया। यह एसी आजाद नामक एक मरीज के ऊपर दीवार पर लगा हुआ था। इससे आजाद उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि इस मरीज को वेंटीलेटर पर रखा गया था। बाद में डाक्टरों ने जब उसकी इसीजी कराई तो उसकी मौत हो चुकी थी।

आग लगने व विस्फोट के बाद आग को प्रबंधन के लोगों ने बुझाया और ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में सिफ्ट किया। अब प्रबंधन जांच कर रहा है कि एसी में आग कैसे लगी और विस्फोट कैसे हुआ। मौके पर अस्पताल प्रबंधन सहित प्रशासन के वरिष्ठ अफसर पहुंच चुके हैं।

Exit mobile version