Latest

ट्रेन हादसों से सहमे यात्री-महालक्ष्मी एक्सप्रेस और धौली एक्सप्रेस के डिब्बों में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी

ट्रेन हादसों से सहमे यात्री-महालक्ष्मी एक्सप्रेस और धौली एक्सप्रेस के डिब्बों में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी

मुंबई / भुवनेश्वर: देश मेंट्रेन हादसों से सहमे यात्री-महालक्ष्मी एक्सप्रेस और धौली एक्सप्रेस के डिब्बों में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी ट्रेन यात्रा के दौरान सुरक्षा पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गए हैं। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले और ओडिशा के बालासोर में अलग-अलग रेल हादसों के तहत ट्रेनों के कोच से धुआं निकलने की घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि, दोनों ही घटनाओं में रेलवे प्रशासन और जीआरपी (GRP) की त्वरित कार्रवाई से समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

 मुंबई से 90 किमी दूर महालक्ष्मी एक्सप्रेस में शार्ट सर्किट

कोल्हापुर से मुंबई की ओर जा रही 17411 महालक्ष्मी एक्सप्रेस के B-1 कोच में मंगलवार सुबह अचानक धुआं भरने लगा। घटना मुंबई से लगभग 90 किलोमीटर दूर कर्जत क्षेत्र के मंकी हिल सेक्शन में घटी।

  • फायर अलार्म और हड़कंप: तड़के करीब 5:00 से 5:30 बजे के बीच जब अधिकांश यात्री नींद में थे, तभी डिब्बे में लगे फायर अलार्म बजने लगे और धुआं फैल गया।

  • शॉर्ट सर्किट की आशंका: कर्जत जीआरपी के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर किरण मटकर के अनुसार, प्राथमिक जांच में धुआं उठने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

  • जांच के बाद रवाना: रेलवे और जीआरपी की टीमों ने तुरंत ट्रेन को रोककर डिब्बे का निरीक्षण किया। सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद सुबह करीब 6:15 बजे ट्रेन को मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया। ट्रेन हादसों से सहमे यात्री-महालक्ष्मी एक्सप्रेस और धौली एक्सप्रेस के डिब्बों में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी

 ओडिशा में धौली एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं

इससे ठीक पहले ओडिशा के बालासोर जिले में हावड़ा से पुरी जा रही धौली एक्सप्रेस (Howrah-Puri Dhauli Express) में भी ऐसी ही घटना सामने आई।

  • मारकोना रेलवे स्टेशन के पास रात 10:45 बजे ट्रेन के SLRD (सीटिंग-कम-लगेज) डिब्बे से अचानक धुआं निकलने लगा।

  • यात्रियों के उतरने के बाद रेलवे स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग (Detach) किया।

  • ईस्ट कोस्ट रेलवे के अनुसार, इस घटना में भी कोई यात्री या रेलवे कर्मचारी घायल नहीं हुआ है।

Back to top button