राहगीर का मोबाइल फोन छीन कर भागे बाइक सवार बदमाश, बरही में वारदात

1195131 loot

राहगीर का मोबाइल फोन छीन कर भागे बाइक सवार बदमाश, बरही में वारदा

कटनी(YASHBHARAT.COM)। जिले में बदमाशों के बीच खाकी का खौफ खत्म सा हो गया है। जिले भर में चोर, उच्चके, उठाईगिर सक्रिय हो गए हैं। बरही में आज पुराना तालाब सब्जी मंडी मार्ग पर पैदल जा रहे युवक सत्यम पिता दशरथ कचरे के हाथ से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल छीन कर रफू चक्कर हो गए। सत्यम ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन पैदल होने के कारण उसकी कोशिश नाकाम रही। मोबाइल 80 हजार रुपये का बताया जा रहा है। पुलिस सत्यम की शिकायत पर कार्रवाई और बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं।

इसे भी पढ़ें-  पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक ने किया सेवानिवृत्त इंजीनियर बी एल बेन द्वारा लिखित पुस्तक "अन्तर्मन का प्रवाह" का विमोचन