Site icon Yashbharat.com

Paris Olympics Day 12 Live: विनेश का 100 ग्राम वजन ज्यादा: फाइनल से बाहर हुई फोगाट

paris olympics 2024 india olympics 2024 vinesh phogat vinesh journey to final vinesh phogat meda e89ba56bcd343a2c319cf43931cfae2f

Paris Olympics Day 12 Live: विनेश का 100 ग्राम वजन ज्यादा: फाइनल से फोगाट बाहर हुई। आज पेरिस ओलंपिक में भारोत्तोलन मीराबाई चानू से पदक दिलाने की आस रहेगी, जबकि एथलीट अविनाश साबले भी पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में चुनौती पेश करने उतरेंगे। वहीं, महिला पहलवान विनेश फोगाट 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंच चुकी हैं और उनसे स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद रहेगी।

Paris Olympics Day 12 Live: स्वप्निल कुशारे चूके

स्वप्निल कुशारे पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद के फाइनल में आगे नहीं बढ़ पाए। अपने पहले प्रयास में 2.15 मीटर की छलांग लगाने के बावजूद वे 2.20 मीटर पर तीनों प्रयासों में विफल रहे, जो 2.29 मीटर के क्वालिफिकेशन मानक से कम था। 29 वर्षीय एथलीट क्वालिफिकेशन राउंड के ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहे।

 

Paris Olympics Day 12 Live: मनिका बत्रा भी बाहर

महिला टेबल टेनिस की टीम स्पर्धा में भारत 0-2 से पिछड़ गया है। मनिका बत्रा विरोधी एनेट कॉफमैन से 11-8, 5-11, 7-11, 5-11 से हार गईं।

 

Paris Olympics Day 12 Live: ज्योति रिपेचेज में पहुंची

भारतीय एथलीट ज्योति याराजी ने बुधवार को पेरिस 2024 ओलंपिक में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ के राउंड वन की हीट चार में 13.16 सेकंड का समय निकाला। हालांकि वह अपनी हीट में सातवें स्थान पर रहीं और सेमीफाइनल के लिए सीधे क्वालिफिकेशन हासिल नहीं कर पाईं, लेकिन याराजी के पास कल रिपेचेज राउंड में एक और मौका होगा।

 

Paris Olympics Day 12 Live: अन्नू रानी फाइनल से चूकीं

महिला भाला फेंक स्पर्धा में अन्नू रानी ने अपने तीसरे प्रयास में 53.55 मीटर की दूरी तय की। वह फाइनल में पहुंचने से चूक गईं। वह 55.81 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ ग्रुप ए में 15वें स्थान पर रहीं।

 

Paris Olympics Day 12 Live: पीवी सिंधू का बयान

पीवी सिंधू ने कहा, ‘प्रिय विनेश फोगाट, आप हमेशा हमारी नजरों में चैंपियन रहेंगी। मुझे पूरी उम्मीद थी कि आप स्वर्ण पदक जीत सकें। पीडीएससीई में आपके साथ बिताया गया थोड़ा समय मैंने एक ऐसी महिला को देखा जो एक सुपरह्यूमन इच्छाशक्ति के साथ बेहतर बनने के लिए संघर्ष कर रही थी। यह प्रेरणादायक था। मैं हमेशा आपके आपके साथ हूं।’

 

Paris Olympics Day 12 Live: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष संजय सिंह का बयान
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित किए जाने पर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष संजय सिंह ने निराशा जताई। उन्होंने बताया कि विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा था। उन्होंने कहा, “यह हमारे देश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी अच्छी कुश्ती लड़ने और फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के बाद भी उन्हें 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। भारत सरकार ने विनेश फोगट को उनके कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और फिजियो मुहैया कराए हैं। ये सभी उनके साथ खेल गांव में हैं, दो दिन तक उनका वजन स्थिर था लेकिन रातों-रात यह बढ़ गया, इसका कारण उनके न्यूट्रिशनिस्ट और उनके कोच ही बता सकते हैं। डब्ल्यूएफआई कानूनी प्रक्रिया देख रहा है। पीटी उषा खेल गांव पहुंच गई हैं, हम चर्चा करेंगे और तय करेंगे कि आईओसी और यूडब्ल्यूडब्ल्यू के खिलाफ कैसे विरोध करना है।”

Exit mobile version