Site icon Yashbharat.com

दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व पर पमरे चलाएगा 100 स्पेशल ट्रेनें, कटनी होकर होगा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 

000rail11

कटनी(YASHBHARAT.COM)। आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान बढ़ने वाले यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने इन पर्वो के दौरान यात्री दबाव को नियंत्रित करने लगभग एक सैकड़ा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन स्पेशल ट्रेनों में से कई ट्रेनों का परिचालन कटनी होकर किया जाएगा। पश्चिम मध्य रेल से कुल 100 स्पेशल ट्रेन सेवाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें दानापुर, हजरत निजामुद्दीन, हरिद्वार, रानी कमलापति, सतना और डॉ. अंबेडकर नगर जैसे प्रमुख मार्ग शामिल हैं।

 

स्पेशल ट्रेनों का विवरण

 

1- रानी कमलापति–दानापुर–रानी कमलापति द्वि-साप्ताहिक स्पेशल (22 सेवाएं / 11-11 ट्रिप)

 

 

 

प्रमुख ठहराव: नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी जंक्शन, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिजऱ्ापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा।

 

कोच संयोजन: वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी सहित कुल 24 आईसीएफ कोच।

2 सोगरिया–दानापुर–सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल (12 सेवाएं / 06-06 ट्रिप)

 

गाड़ी संख्या 09823 (सोगरिया से दानापुर): प्रत्येक शनिवार को दिनांक 10 अक्टूबर से 14 नवम्बर 2026 तक सोगरिया से रात्रि 23:10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन रात्रि 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। (06 फेरे)

 

 

 

कोच संयोजन: वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी सहित कुल 22 एलएचबी कोच।

3- जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट/एक्सप्रेस स्पेशल (10 सेवाएं / 05-05 ट्रिप)

 

गाड़ी संख्या 01707 (जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन): प्रत्येक शनिवार को दिनांक 17 अक्टूबर से 14 नवम्बर 2026 तक जबलपुर से रात्रि 20:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 14:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। (05 फेरे)

 

गाड़ी संख्या 01708 (हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर): प्रत्येक रविवार को दिनांक 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर 2026 तक हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 15:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी। (05 फेरे)

 

प्रमुख ठहराव: कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा एवं कोसीकलां।

 

कोच संयोजन: वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी कोच।

4–जबलपुर–हरिद्वार–जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल (10 सेवाएं / 05-05 ट्रिप)

 

गाड़ी संख्या 01703 (जबलपुर से हरिद्वार): प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 22 अक्टूबर से 19 नवम्बर 2026 तक जबलपुर से दोपहर 15:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 14:20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। (05 फेरे)

 

गाड़ी संख्या 01704 (हरिद्वार से जबलपुर): प्रत्येक शुक्रवार को दिनांक 23 अक्टूबर से 20 नवम्बर 2026 तक हरिद्वार से दोपहर 15:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 16:20 बजे जबलपुर पहुंचेगी। (05 फेरे)

 

प्रमुख ठहराव: कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना मालखेड़ी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, अलीगढ़, खुर्जा, हापुड़, मेरठ सिटी एवं रुड़की।

 

कोच संयोजन: वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी कोच।

5- रीवा–रानी कमलापति–रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (08 सेवाएं / 04-04 ट्रिप)

 

गाड़ी संख्या 02192 (रीवा से रानी कमलापति): प्रत्येक शनिवार को दिनांक 17 एवं 24 अक्टूबर तथा 07 एवं 14 नवम्बर 2026 को रीवा से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 21:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। (04 फेरे)

 

गाड़ी संख्या 02191 (रानी कमलापति से रीवा): प्रत्येक शनिवार को दिनांक 17 एवं 24 अक्टूबर तथा 07 एवं 14 नवम्बर 2026 को रानी कमलापति से रात्रि 22:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:20 बजे रीवा पहुंचेगी। (04 फेरे)

 

प्रमुख ठहराव: सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा।

 

कोच संयोजन: वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी कोच।

6- कटनी–सतना–कटनी प्रतिदिन अनारक्षित स्पेशल (26 सेवाएं / 13-13 ट्रिप)

 

गाड़ी संख्या 09015 (कटनी से सतना): प्रतिदिन दिनांक 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026 तक कटनी से प्रात: 05:45 बजे प्रस्थान कर सुबह 08:45 बजे सतना पहुंचेगी। (13 फेरे)

 

गाड़ी संख्या 09016 (सतना से कटनी): प्रतिदिन दिनांक 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026 तक सतना से शाम 18:30 बजे प्रस्थान कर रात्रि 20:50 बजे कटनी पहुंचेगी। (13 फेरे)

 

प्रमुख ठहराव: पटवारा, झुकेही, पकरिया रोड, अमदरा, घुनवारा, भदनपुर, मैहर, उंचेहरा एवं लगरगवां।

7- रीवा–डॉ. अंबेडकर नगर–रीवा साप्ताहिक एक्सप्रेस पूजा स्पेशल

 

गाड़ी संख्या 01704 (रीवा से डॉ. अंबेडकर नगर): प्रत्येक शनिवार को रीवा से रात्रि 22:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 15:05 बजे डॉ. अंबेडकर नगर पहुंचेगी।

 

गाड़ी संख्या 01703 (डॉ. अंबेडकर नगर से रीवा): प्रत्येक रविवार को डॉ. अंबेडकर नगर से रात्रि 21:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 13:30 बजे रीवा पहुंचेगी।

 

प्रमुख ठहराव: सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, देवास एवं इंदौर।

 

कोच संयोजन: वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी कोच।

Exit mobile version