Site icon Yashbharat.com

दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व पर पमरे चलाएगा 100 स्पेशल ट्रेनें, कटनी होकर होगा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

1001831604 50kb

जबलपुर। आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। नियमित गाड़ियों में अतिरिक्त दबाव को कम करने और यात्रियों को सुगम व सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पश्चिम मध्य रेल से कुल 100 स्पेशल ट्रेन सेवाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें दानापुर, हजरत निजामुद्दीन, हरिद्वार, रानी कमलापति, सतना और डॉ. अंबेडकर नगर जैसे प्रमुख मार्ग शामिल हैं।

इन स्पेशल ट्रेनों का विस्तृत विवरण निम्नानुसार है:

 

1) रानी कमलापति–दानापुर–रानी कमलापति द्वि-साप्ताहिक स्पेशल (22 सेवाएं / 11-11 ट्रिप)

2) सोगरिया–दानापुर–सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल (12 सेवाएं / 06-06 ट्रिप)

3) जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट/एक्सप्रेस स्पेशल (10 सेवाएं / 05-05 ट्रिप)

4) जबलपुर–हरिद्वार–जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल (10 सेवाएं / 05-05 ट्रिप)

5) रीवा–रानी कमलापति–रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (08 सेवाएं / 04-04 ट्रिप)

6) कटनी–सतना–कटनी प्रतिदिन अनारक्षित स्पेशल (26 सेवाएं / 13-13 ट्रिप)

7) रीवा–डॉ. अंबेडकर नगर–रीवा साप्ताहिक एक्सप्रेस पूजा स्पेशल

 

Exit mobile version