Latest

पैलेस ऑन व्हील्स: 45 साल में पहली बार मई की भीषण गर्मी में चलेगी राजस्थान की शाही लग्जरी ट्रेन, 18.7 लाख रुपए तक का सफर

पैलेस ऑन व्हील्स: 45 साल में पहली बार मई की भीषण गर्मी में चलेगी राजस्थान की शाही लग्जरी ट्रेन, 18.7 लाख रुपए तक का सफर। राजस्थान की विश्व प्रसिद्ध लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स एक बार फिर चर्चा में है। करीब 45 साल के इतिहास में पहली बार यह शाही ट्रेन मई की भीषण गर्मी में भी पर्यटकों को राजस्थान की सैर कराएगी।

इस लिंक से खुलेगा शादी का कार्ड” APK फाइल पर क्लिक करते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, गोसलपुर में युवक से 2.58 लाख की साइबर ठगी

पैलेस ऑन व्हील्स: 45 साल में पहली बार मई की भीषण गर्मी में चलेगी राजस्थान की शाही लग्जरी ट्रेन, 18.7 लाख रुपए तक का सफर

 पहली बार समर सीजन में चलेगी ट्रेन

अब तक यह ट्रेन सिर्फ सर्दियों और सुहावने मौसम में ही संचालित होती थी, लेकिन इस बार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसे ऑफ-सीजन यानी मई में चलाने का फैसला लिया गया है। एक राष्ट्रीयकृत बैंक ने 84 यात्रियों के लिए पूरी ट्रेन बुक की है यात्रा 20 मई को दिल्ली से शुरू होगी 21 मई की सुबह जयपुर पहुंचेगी

शाही सफर, खास मेहमानों के लिए तैयारी

इस विशेष यात्रा को राजस्थान टूरिज्म के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

 गर्मी के हिसाब से बदला गया मेन्यू

यात्रियों को लू और गर्मी से राहत देने के लिए खानपान में खास बदलाव किए गए हैं:

सवाई माधोपुर: आम का पना

चित्तौड़गढ़: गुलाब की ठंडी खीर

उदयपुर: ठंडाई

जैसलमेर: ऑरेंज ड्रिंक

जयपुर: लस्सी, कुल्फी और फालूदा

कितना है किराया?

पैलेस ऑन व्हील्स भारत की सबसे लग्जरी ट्रेनों में से एक है:

प्रेसिडेंशियल सुइट: करीब 18.7 लाख रुपए (7 रात/8 दिन)

सुइट श्रेणी: करीब 15.3 लाख रुपए

सुपर डीलक्स: करीब 13.6 लाख रुपए

डीलक्स (सिंगल/डबल): करीब 5 लाख से 7.7 लाख रुपए तक

 पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों में इस तरह की चार्टर यात्रा से राजस्थान टूरिज्म को फायदा, होटल और ट्रैवल सेक्टर को बढ़ावा,स्थानीय कारोबारियों की कमाई में बढ़ोतरी, पैलेस ऑन व्हील्स का यह समर ट्रायल राजस्थान पर्यटन के लिए एक नया प्रयोग माना जा रहा है, जो लग्जरी टूरिज्म को एक नई दिशा दे सकता है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि