LoC पर पाकिस्तान की चौकियां हुईं तबाह, आर्मी ऑफिसर ने बताया कैसे दिया मुंहतोड़ जवाब
LoC पर पाकिस्तान की चौकियां हुईं तबाह, आर्मी ऑफिसर ने बताया कैसे दिया मुंहतोड़ जवाब

LoC पर पाकिस्तान की चौकियां हुईं तबाह, आर्मी ऑफिसर ने बताया कैसे दिया मुंहतोड़ जवाब।भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद से ही भारत अलर्ट मोड पर है और पाकिस्तान की हर हरकत पर नजर रखी जा रही है
माउंट एवरेस्ट फतह कर गीता सामोता ने रचा इतिहास, CISF की पहली महिला पर्वतारोही बनीं
इसी के चलते जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी पर भारतीय सेना तैनात है. सेना के अधिकारी ने इसी दौरान बताया कि कैसे उन्होंने सफल ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया और इसी के बाद पाकिस्तान एलओसी पर बौखला गया और उस ने निर्दोष लोगों को निशाना बनाया
भारतीय सेना के एक अधिकारी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा, ऑपरेशनसिंदूर दुश्मन के कायरतापूर्ण उकसावे का हमारा जोरदार जवाब था. साथ ही उन्होंने कहा, संदेश बहुत साफ है – वो हम पर गोलियां चलाते हैं और हम भारतीय सेना पूरे क्रोध के साथ जवाबी कार्रवाई करेंगे.
निर्दोष लोगों को बनाया PAK ने निशाना
ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात करते हुए सेना के अधिकारी ने बताया, जब हम पर भारी गोलाबारी हुई और वो हमारी सैन्य पॉजिशन पर हमला करने में विफल रहे, तो फिर वो भारी तोपखाने और बिना किसी वजह के गोलीबारी करके निर्दोष नागरिकों और पवित्र धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने लगे.
भारत ने दिया करारा जवाब
अधिकारी ने आगे कहा, मैं फॉरवर्ड पोस्ट पर कंपनी कमांडर था और मैंने स्थिति की कमान संभाली. हमने अपने सभी भारी गोलीबारी वाले हथियार निकाल दिए और दुश्मन पर टूट पड़े. 6 मई की रात को, भारतीय सेना के सभी हथियारों ने दिए गए फायर ऑर्डर के अनुरूप काम किया और प्रत्येक दुश्मन पोस्ट पर हमला किया गया.
अधिकारी ने कहा, हमने समय की खुफिया जानकारी हासिल करने के लिए ड्रोन सहित उच्च-स्तरीय निगरानी डिवाइस का इस्तेमाल किया, जिससे हम उन के अटैक को पूरी तरह से नष्ट करने में मदद मिली. हमने ड्रोन-जैमिंग और स्पूफिंग का भी इस्तेमाल किया. उनके पोस्ट अब बर्बाद हो गए हैं.
कैसे शुरू हुआ ऑपरेशन सिंदूर
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले दिनों तनाव बढ़ गया था. यह तनाव तब बढ़ा जब भारत ने पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ सख्त तैवर अपनाए. दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ. इस हमले में निहत्थे टूरिस्ट को सिर्फ निशाना ही नहीं बनाया गया बल्कि उनका धर्म पूछ कर उन्हें मारा गया. इस हमले के बाद पूरे देश का ही खून खौल गया. भारत ने इस अटैक के बाद आतंकवाद का सफाया करने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मुहिम छेड़ दी. इसी के तहत पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए. सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया गया, भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को उनके मुल्क वापस भेज दिया गया. इसी के साथ भारत ने फिर 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया.
इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और उन्हें तबाह कर दिया. 100 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया. ऑपरेशन सिंदूर के बाद ही पाकिस्तान की तरफ से भी भारत पर नाकाम हमला किया गया, जिसका देश की सेना ने करारा जवाब दिया और पाक की तरफ से किए गए अटैक को पूरी तरह से फेल कर दिया. इसी के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ, लेकिन भारत अलर्ट मोड पर है और आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान को बता दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो-टॉलिरेंस पॉलिसी है. CDSCO की जांच में 196 दवाएं फेल, कई राज्यों में नकली दवाओं का जाल उजागर







