Site icon Yashbharat.com

पाकिस्तान के क्रिकेट पर हमला, PSL के सभी मैच दुबई में शिफ्ट

PSL 1746705387265 1746705425471

PSL Cricket पाकिस्तान पर भारत की जवाबी कार्रवाई में क्रिकेट पर हमला भी हुआ है। भीख मांगते पाकिस्तान के  PSL पाकिस्तान सुपर लीग के सभी मैच दुबई में शिफ्ट किये गए हैं। भारत के हमले में पाकिस्तान के रावलपिंडी क्रिकेट मैदान को भारी नुकसान हुआ है। अन्य शहरों में भी धुंआ निकल रहा है जिसके बाद पाकिस्तान के घरेलू टूर्नामेंट के PSL के मैच दुबई में शिफ्ट कर दिए गए हैं।

पहलगाम आतंकी हमले में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय शख्स की मौत के बाद भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान खौफजदा था। भारत ने पहले तो पाकिस्तान और उसके अवैध कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। फिर जब पाकिस्तान ने भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की तो लाहौर समेत उसके कई शहरों को ड्रोन हमले से थर्रा दिया। दोनों देशों में तनाव को चरम पर देखते हुए पाकिस्तान सुपर लीग पर संकट मंडराने लगा था।

Exit mobile version