पाकिस्तान की साजिश बेनकाब: 26 घुसपैठ, एयरस्ट्राइक और सेना का करारा जवाब-व्योमिका सिंह
पाकिस्तान की साजिश बेनकाब: 26 घुसपैठ, एयरस्ट्राइक और सेना का करारा जवाब-व्योमिका सिंह
10 May 2025 पाकिस्तान की साजिश बेनकाब: 26 घुसपैठ, एयरस्ट्राइक और सेना का करारा जवाब-व्योमिका सिंह। 26 जगहों पर घुसपैठ, फाइटर जैट से अटैक और झूठे दावे… सेना ने खोली पाकिस्तान के करतूतों की पोल
पाकिस्तान ने नागरिक स्थानों को निशाना बनायाः व्योमिका सिंह
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि पश्चिमी सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. लोइटरिंग एम्युनिशन ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही कई कई उच्च मिसाइलों का इस्तेमाल हुआ है. उनकी ओर से हुए हमले में ज्यादातर टॉरगेट पंजाब था. पाकिस्तान ने नागरिक स्थानों को भी निशाना बनाया. इसके अलावा पाकिस्तान ने मिस्ड इंफॉर्मेशन अभियान शुरू किया. ब्रह्मोस मिसाइल पर भी उसकी ओर से झूठी कहानियां कही जा रही है.
VIDEO | India-Pakistan tensions: Debris of weapon was found in Jaisalmer district, Rajasthan.
10 May 2025 11:03 AM (IST) पाकिस्तान सीमा पर सैनिकों की बड़ी तैनातीः सेना
भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान सीमा पर सैनिकों की बड़ी तैनाती कर रहा है. S 400, ब्रह्मोस के भंडार पूरी तरह सुरक्षित है और पाकिस्तानी दावा पूरी तरह से गलत और फेक प्रोपेगंडा है. यही नहीं पाकिस्तान अग्रिम क्षेत्र में सैनिकों की डेप्लॉयमेंट कर रहा है.
10 May 2025 10:57 AM (IST)
पाकिस्तान ने मिसाइल से हमला कियाः सेना
विदेश मंत्रालय के साथ प्रेस ब्रीफिंग में सेना ने अपनी प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान ने बड़े हथियारों का इस्तेमाल किया. पाकिस्तान ने मिसाइल से हमला किया. पाकिस्तान ने नागिरक विमानों को ढाल बनाया. कर्नल सोफिया ने कहा कि पाकिस्तान का रवैया गैरजिम्मेदाराना भरा है.
10 May 2025 10:54 AM (IST)
पाकिस्तान भड़काऊ हरकतें कर रहा: MEA
रक्षा मंत्रालय के साथ विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान भड़काऊ हरकतें कर रहा है. जबकि भारत ने जिम्मेदारी से जवाब दिया.
10 May 2025 10:16 AM (IST)
NSA डोभाल की PM मोदी के साथ बैठक
NSA अजीत डोभाल आज फिर PM आवास पहुंच गए हैं. वह पीएम मोदी के साथ बैठक करेंगे. वहीं थोड़ी देर में विदेश मंत्रालय भारतीय सेना के साथ PC करेगा.