Site icon Yashbharat.com

जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला ‘पाकिस्तानी कबूतर’: पैर में कोड वाली अंगूठी, उर्दू नोट और पाक करेंसी बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला 'पाकिस्तानी कबूतर': पैर में कोड वाली अंगूठी, उर्दू नोट और पाक करेंसी बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला 'पाकिस्तानी कबूतर': पैर में कोड वाली अंगूठी, उर्दू नोट और पाक करेंसी बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला ‘पाकिस्तानी कबूतर’: पैर में कोड वाली अंगूठी, उर्दू नोट और पाक करेंसी बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

सांबा (जम्मू-कश्मीर): जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक संदिग्ध कबूतर मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। सांबा के सीमावर्ती गांव मावा में काली माता मंदिर के पास स्थानीय लोगों ने इस कबूतर को देखा। कबूतर के पैर में कोड नंबर वाली एक अंगूठी बंधी हुई थी, साथ ही उसके पास से पाकिस्तानी करेंसी और उर्दू में हाथ से लिखा एक संदिग्ध नोट बरामद हुआ है।

स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

मावा गांव में मंदिर के पास जब ग्रामीणों की नजर इस अजीबोगरीब कबूतर पर पड़ी, तो उन्होंने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और तुरंत स्थानीय पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कबूतर और उसके पास से मिले सामान को अपने कब्जे में ले लिया है। इस घटना के बाद से पूरे सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

खुफिया एजेंसियां जांच में जुटीं

कबूतर के साथ मिली पाकिस्तानी करेंसी, कोड वाली अंगूठी और उर्दू नोट ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। खुफिया एजेंसियां अब इस बात की गहन जांच कर रही हैं कि:

हालांकि, अभी तक पुलिस या सेना की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सीमा पार से लगातार हो रही संदिग्ध गतिविधियां

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सप्ताह से जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की ओर से संदिग्ध वस्तुएं मिलने का सिलसिला जारी है। हाल ही में जम्मू के खौर इलाके (पलनवाला) में एक जहाजनुमा गुब्बारा भी मिला था, जिस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का लोगो छपा हुआ था। लगातार मिल रहे गुब्बारों और संदिग्ध कबूतरों ने सीमा सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला ‘पाकिस्तानी कबूतर’: पैर में कोड वाली अंगूठी, उर्दू नोट और पाक करेंसी बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Exit mobile version