Site icon Yashbharat.com

Breaking: हमास जैसी रणनीति पर उतरा पाकिस्तान, लेकिन भारत ने हर साज़िश की काट निकाली

Breaking: पाकि‍स्‍तान के 3 फाइटर जेट j-F17 पोखरण में मार गि‍राए

Breaking: हमास जैसी रणनीति पर उतरा पाकिस्तान, लेकिन भारत ने हर साज़िश की काट निकाली।  पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. आतंकियों पर हुए प्रहार के बाद पाकिस्तान ने बीती रात भारत पर हमला करने की नाकाम कोशिश की. इसके बाद भारत ने जवाबी की और पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया. अब एक बार फिर पाकिस्तान ने जम्मू में ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की कोशिश की, भारत ने 8 मिसाइल मार गिराई हैं

यह तो सिंदूर है, हल्दी, मेहंदी अभी बाकी है, उरी, जालन्धर और बारामूला में ब्लैक आउट

जम्मू पुलिस कीएडवाइजरी

जम्मू पुलिस नेएडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा है कि लोगों से अपील है कि वो ब्लैकआउट के दौरान सभी लाइटें बंद कर दें. घर के अंदर और सुरक्षित स्थानों पर रहें.अनावश्यक वाहन न चलाएं.घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है. अधिकारी स्थिति को नियंत्रण में रखेंगे. अफवाहें या अपुष्ट जानकारी न फैलाएं. इससे घबराहट पैदा हो सकती है.

जम्मू में यहां मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन

जम्मू के सतवारी एयरपोर्ट, जम्मू यूनिवर्सिटी को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान ने जो ड्रोन दागे थे, उन्हें एंटी ड्रोन सिस्टम ने मार गिराया है.

दिल्ली सरकार ने रद्द की अधिकारियों की छुट्टी

दिल्ली सरकार ने सभी अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी हैं.

एयर डिफेंस सिस्टम और एयर डिफेंस गन मार गिराए कई ड्रोन
भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने जम्मू, जैसलमेर और अमृतसर में पाकिस्तान के हमलों की कोशिशों को नाकाम कर दिया है. एयर डिफेंस सिस्टम के साथ ही एयर डिफेंस गन ने भी जम्मू में कम ऊंचाई पर उड़ने वाले ड्रोनों को तबाह किया है.

सांबा में भी ब्लैकआउट

पंजाब के बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट है. जम्मू संभाग के सांबा में भी ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है.

अमृतसर में रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 तक ब्लैकआउट

अमृतसर में ब्लैकआउट है, जो किरात 9:00 बजे से सुबह 5:00 तक रहेगा.

राजौरी और पुंछ में भी ध्वस्त हुए पाकिस्तान के मंसूबे

पाकिस्तान ने राजौरी और पुंछ में हमला करने की कोशिश की, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया है.

आरएसपुरा, अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान का हमला नाकाम

जम्मू के आरएसपुरा, अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान ने हमला करने की कोशिश की है, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया है.

हवा में ध्वस्त हो रहे पाकिस्तान के नापाक मंसूबे

पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का भारत का एयर डिफेंस सिस्टम जवाब दे रहा है. हवा में ही पाकिस्तान के नापाक मंसूबे ध्वस्त हो रहे हैं. जम्मू, अमृतसर और जैसलमेर में भारत ने पाकिस्तान के कई ड्रोन मार गिराए हैं.

भारत के रक्षा कवच से ध्वस्त हुए नापाक मंसूबे

भारत के रक्षा कवच S-400 ने एक बार फिर पाकिस्तान को हवा में ही सबक सिखाया है. एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की 8 मिसाइलें तबाह कर दी हैं.

जम्मू, कश्मीर और अमृतसर में ब्लैकआउट

पाकिस्तान के हमले की कोशिशों को देखते हुए कश्मीर में भी महत्वपूर्ण जगहों की लाइटें बंद कर दी गई हैं. पंजाब के अमृतसर में भी ब्लैकआउट है. साथ ही होटल और मार्केट की सभी लाइटें बंद कर दी गईं.

पठानकोट एयरबेस पर हमले की कोशिश नाकाम

जम्मू के साथ ही पाकिस्तान की ओर से पठानकोट एयरबेस पर हमले की कोशिश की गई, जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया है.

पाकिस्तान को दूसरा सबक

भारत ने 24 घंटे से कम समय में पाकिस्तान को दूसरा सबक सिखाया है. बीती रात के बाद पाकिस्तान ने एक और हिमाकत करते हुए जम्मू में ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की नापाक कोशिश की. भारत ने कई ड्रोन और 8 मिसाइल मार गिराई हैं.

भारत ने मार गिराईं 8 मिसाइलें

जम्मू में कई जगह ड्रोन से हमला हुआ है. सीमा पार से मिसाइल भी दागी गईं. 8 मिसाइल को एयर डिफेंस सिस्टम ने तबाह कर दिया है.

जम्मू में ब्लैकआउट और कुपवाड़ा में भारी गोलाबारी

जम्मू में ड्रोन देखे जाने के बाद लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है. उधर, सीमा पार से कश्मीर के कुपवाड़ा में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की जा रही है.

जम्मू में जारी किया गया अलर्ट
जम्मू के कई इलाकों में ड्रोन देखे गए हैं. धमाके की आवाज के बाद पूरे शहर में ब्लैकआउट है. जम्मू के साथ ही सांबा, आरएसपुरा, अखनूर में भी ब्लैकआउट है. जम्मू में अलर्ट जारी किया गया है.

गोलाबारी या मिसाइल हमले की आशंका: एसपी वैद
जम्मू शहर के आसपास लोगों ने दो ड्रोन आकाश में उड़ते हुए देखे. इस बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने एक पोस्ट में कहा है कि जम्मू में पूरी तरह से ब्लैकआउट. जोरदार धमाके-बमबारी, गोलाबारी या मिसाइल हमले की आशंका. चिंता न करें. बहादुर भारतीय सशस्त्र बल हमारे साथ हैं.

हमारी सेनाओं ने आतंकियों को मिटाने का काम किया
Operation Sindoor: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृ्त्व में हमारी सेनाओं ने हरदम आतंकियों को मिटाने का काम किया है. आज ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. यह आतंकवाद को समाप्त करने का युद्ध है.

प्रधानमंत्री से मिले सेना प्रमुख
पीएमओ में बैक-टू-बैक हाई लेवल मीटिंग चल रही हैं. कुछ ही देर पहलेवर्ल्ड बैंक ग्रुप के प्रेसिडेंट अजय बंगा ने पीएमओ में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की. पीएम की बंगा के साथ बैठक खत्म होने के बाद अब सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की है.

कश्मीर में 9-10 मई को बंद रहेंगे ये स्कूल

आतंकी ठिकानों पर भारत के प्रहार से बौखलाया पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है. सीमा पार से जम्मू-कश्मीर में रिहायशी इलाकों को टारगेट किया जा रहा है. मौजूदा हालात को देखते हुए डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजुकेशन कश्मीर ने बारामूला, कुपवाड़ा के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, श्रीनगर और अवंतीपोरा एयरपोर्ट के पास के स्कूल 9 और 10 मई बंद करने का फैसला किया है.

TV9 भारतवर्ष के सवाल पर विदेश सचिव का जवाब
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव से टीवी9 संवाददाता मनीष झा ने सवाल किया, ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री तरह-तरह के दुष्प्रचार कर रहे हैं…इस पर क्या कहेंगे?’ इसके जवाब में विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान जन्म के साथ ही झूठ बोल रहा है. कश्मीर को लेकर पहला झूठ यूएन में बोला. इसलिए आज उनकी बात पर कोई आश्चर्य नहीं.

…तो पाकिस्तान अंजाम भुगतेगा
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, पाकिस्तान को आज जवाब दिया गया है. अगर पाकिस्तान ने फिर हमला किया तो वो अंजाम भुगतेगा. पाकिस्तान की ओर से आगे की जाने वाली किसी भी कार्रवाई का उचित तरीके से जवाब दिया जाएगा और दिया भी जा रहा है.

Exit mobile version