Tuesday, May 26, 2026
Latest:
अंतराष्ट्रीय

Pakistan: कराची में शॉपिंग मॉल में आग, 11 लोगों की जलकर मौत, कई लोग अंदर ही फंसे

Pakistan: कराची में शॉपिंग मॉल में आग, 11 लोगों की जलकर मौत, कई लोग अंदर ही फंसे पाकिस्तान के कराची में शनिवार को एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं। वहीं, कई और लोगों के मॉल के अंदर ही फंसे होने की खबर है।

बताया गया है कि मॉल में आग सुबह करीब सात बजे लगी। दूसरी मंजिल में लगी यह आग एक के बाद एक चौथे, पांचवें और छठवें तल तक पहुंच गई। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि यह आग किन कारणों से लगी। मौके पर ही दमकल की 12 गाड़ियां और 50 से ज्यादा दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। बिल्डिंग में फंसे 42 लोगों को लगभग तत्काल ही बचा लिया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम