मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मतदान के लिए 8 लाख सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है वहीं पेशावर के डिप्टी कमिश्नर ने एहतियातन 1000 कफन का इंतजाम कर लिया है।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें उम्मीद हैं कि चुनाव शांति से होंगे लेकिन हम हर आपात स्थिति के लिए तैयार हैं।

पाकिस्तान चुनाव में देश के 17 हजार मतदान स्थल संवेदनशील घोषित किए गए हैं और यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

मतदान के लिए 220 मिलियन मतपत्र छापे गए हैं। नेशनल असेंबली के लिए इनका रंग हरा है वहीं प्रांतिया विधानसभाओं के लिए इनका रंग सफेद रखा गया है।

Pak%20Graphic