Pak Election : प्रशासन ने हिंसा के डर से पहले ही कर रखा 1000 कफन का इंतजाम
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए बुधवार को मतदान के बाद देर रात देश के नए प्रधानमंत्री का नाम तय हो जाएगा। पाकिस्तान में चुनाव हमेशा ही खून से रंगे रहे हैं। इस बार भी मतदान के पहले हुई हिंसा में कई लोग मारे जा चुके हैं और इसी के देखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। इसमें सबसे अहम है कि प्रशासन ने हिंसा के डर से 1000 कफन का इंतजाम कर रखा है।


