अंतराष्ट्रीय

pak Election: : चुनाव संबंधी खबरों को दिखाने पर रोक, जारी हुए निर्देश

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आज 11वें आम चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। शाम 6 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी। इस बीच पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी( Pemra) ने देश के 11 निजी सैटेलाइट न्यूज चैनल को चुनाव कवरेज रोकने के निर्देश जारी किए हैं।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने निजी न्यूज चैनल को निर्देश जारी किए हैं कि, “वो चुनाव प्रचार और किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ी बातों को दिखाने से रोके।”

रेगुलेटरी अथॉरिटी ने ये कदम पाकिस्तान चुनाव आयोग से मिली शिकायतों के बाद उठाया है। चुनाव आयोग के मुताबिक निजी न्यूज चैनलों ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान चुनाव आयोग की मानें तो निजी न्यूज चैनल 23 जुलाई को खत्म हुए चुनाव प्रचार से जुड़े वीडियो फुटेज दिखा रहे थे, जोकि नियमों के उल्लंघन के दायरे में आता है।

वहीं पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने निजी न्यूज चैनलों को किसी भी तरह के ओपिनियन पोल और सर्वे दिखाने के लिए भी मना कर दिया है, क्योंकि इसे वोटरों के प्रभावित होने की आशंका है।

पाकिस्तान में हो रहे आम चुनावों में तकरीबन दस करोड़ मतदाता वोट डालेंगे।

Leave a Reply

Back to top button