पद्म विभूषण जगदगुरु रामभद्राचार्य जी की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया
आगरा। पद्म विभूषण जगदगुरु रामभद्राचार्य जी की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जगद्गुरू के स्वास्थ्य को लेकर उनके शिष्य सहित लाखों प्रशंसकों में चिंता है। अचानक सीने में दर्द होने के चलते रामभद्राचार्य जी को आगरा के अस्पताल में एडमिट किया गया था, एयर एंबुलेंस के द्वारा देहरादून ले जाया जा रहा है रामभद्राचार्य जी को, एयर एंबुलेंस से देहरादून जाएंगे फिलहाल जगतगुरु रामभद्राचार्य की तबीयत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल के बाहर भारी भीड़ मौजूद है। भक्त जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं, रामभद्राचार्य आगरा से देहरादून एयरलिफ्ट किया जा रहा है। एयर लिफ्ट में 3 डॉक्टरों की टीम उनके साथ है।

