Monday, May 11, 2026
Latest:
RajasthanFEATUREDLatestराष्ट्रीय

झालावाड़ में प्रार्थना सभा के बीच स्कूल की छत गिरी, 4 की मौत की आशंका -60 से अधिक छात्र मलबे में दबे

झालावाड़ में प्रार्थना सभा के बीच स्कूल की छत गिरी, 4 की मौत की आशंका -60 से अधिक छात्र मलबे में दबे। राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक सरकारी स्कूल की बिल्डिंग की छत अचानक गिर गई, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

 

प्रार्थना सभा के दौरान हुई इस घटना में करीब 60 से अधिक बच्चे मलबे में दबे होने का अनुमान है। JCB की मदद से मलबा हटाने का कार्य जारी, घायल बच्चों को मनोहरथाना CHC लाया जा रहा है।

घटना के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे हैं। एकजुट होकर सभी मलबा हटाने में जुटे हुए हैं। स्थानीय लोग कोशिश कर रहे हैं कि जल्दी से जल्दी बच्चों को निकाला जा सके।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि