अजब गजबFEATUREDLatest

सूर्य से सबसे दूर होगी हमारी पृथ्वी: आज रात 11 बजे दिखेगा ‘एफेलियन’ का अद्भुत नजारा, जानें क्यों होती है यह खगोलीय घटना

सूर्य से सबसे दूर होगी हमारी पृथ्वी: आज रात 11 बजे दिखेगा 'एफेलियन' का अद्भुत नजारा, जानें क्यों होती है यह खगोलीय घटना

सूर्य से सबसे दूर होगी हमारी पृथ्वी: आज रात 11 बजे दिखेगा ‘एफेलियन’ का अद्भुत नजारा, जानें क्यों होती है यह खगोलीय घटना

नई दिल्ली/भोपाल: खगोल प्रेमियों के लिए आज (6 जुलाई) की रात बेहद खास होने वाली है। आज हमारी पृथ्वी, सूर्य की परिक्रमा करते हुए अपने पूरे साल के सबसे दूरस्थ बिंदु (Farthest Point) पर पहुंच जाएगी। विज्ञान की भाषा में इस अनूठी खगोलीय घटना को ‘एफेलियन’ (Aphelion) कहा जाता है। भारतीय समयानुसार आज रात ठीक 11:00 बजे पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी इस साल के अपने उच्चतम स्तर पर होगी।

15 करोड़ 20 लाख किलोमीटर की होगी दूरी

विख्यात खगोल विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इस संबंध में महत्वपूर्ण वैज्ञानिक तथ्य साझा किए हैं। उन्होंने बताया:

“आमतौर पर माना जाता है कि पृथ्वी गोल चक्कर लगाती है, लेकिन ऐसा नहीं है। पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर घूमने की कक्षा (Orbit) पूरी तरह गोल न होकर थोड़ी अंडाकार (Elliptical) है। इसी वजह से साल में एक बार पृथ्वी सूर्य के सबसे करीब होती है और एक बार सबसे दूर। सूर्य से सबसे दूर होगी हमारी पृथ्वी: आज रात 11 बजे दिखेगा ‘एफेलियन’ का अद्भुत नजारा, जानें क्यों होती है यह खगोलीय घटना

आज होने वाली इस खगोलीय घटना के वक्त पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी बढ़कर लगभग 15 करोड़ 20 लाख किलोमीटर हो जाएगी। इसके विपरीत, जब पृथ्वी सूर्य के सबसे नजदीक होती है (जिसे पेरिहेलियन कहा जाता है), तब यह दूरी घटकर करीब 14 करोड़ 70 लाख किलोमीटर रह जाती है।

Back to top button