आयुध निर्माणी स्टेट लेवल टूर्नामेंट चौथे दिन हुए चार मैच उज्जैन ओर बालाघाट की टीम पहुंची सेमीफाइनल मे

आयुध निर्माणी स्टेट लेवल टूर्नामेंट चौथे दिन हुए चार मैच उज्जैन ओर बालाघाट की टीम पहुंची सेमीफाइनल मे
कटनी- आयुध निर्माणी स्टेडियम में जारी स्टेट लेवल फुटबॉल टूर्नामेंट में चार मैच खेले गए। जिसमें उज्जैन और बालाघाट की टीमें सेमीफाइनल में स्थान बनाने में सफल रहीं। कैमोर टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची, जबकि अनूपपुर एवं ओएफ ओल्ड एंड गोल्ड की टीम के बीच खेला गया मैच एक एक गोल और उसके बाद हुए पेनाल्टी शूटआउट के बाद बराबरी पर रहा
शिशिर मुखर्जी एवं राकेश शर्मा स्मृति राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला मैच रीवा और उज्जैन के मध्य खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में हाफ टाइम के ठीक पहले उज्जैन के सेंटर फॉर्वर्ड ब्रोकलीन, रीवा को गोल करने में कामयाब रहे। हाफ टाइम के बाद जैसे ही खेल शुरू हुआ तो रीवा के आलराउंडर खिलाड़ी राजा ने आठवें मिनट में उज्जैन को गोल दागकर टीम को बराबरी में ला दिया। लेकिन तभी कुछ ही मिनट बाद दूसरे छोर से आगे बढ़ते हुए उज्जैन के राईट फार्वड जान ने रीवा के विरुद्ध दूसरा गोल करके टीम को 2-1 से विजय दिलाते हुए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने सफल रहे। टूर्नामेंट का दूसरा मैच कैमोर एवं सिटी एफसी कटनी के बीच खेला गया। कैमोर की टीम ने बड़ा ही सधा हुआ खेल खेलते हुए सिटी एफसी कटनी को 3-0 से पराजित कर दिया। टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच बालाघाट और एनकेजे कटनी के मध्य खेला गया। कशमकशपूर्ण मुकाबले में हाफ टाइम तक दोनों ही टीमें एक-एक गोल करके बराबरी पर रहीं, लेकिन हाफ टाइम के बाद बालाघाट ने एनकेजे कटनी को एक और गोल करके टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश दिलाया। टूर्नामेंट का चौथा और आखिरी मैच अनूपपुर और ओ एफ ओल्ड एंड गोल्ड के बीच खेला गया, जिसमें दोनों ही टीमें बराबरी कर इस मुकाबले को अगले दिवस पुनः करने का निर्णय लिया गया है।
टूर्नामेंट में निर्णायक अनुभव चौरसिया,रामा राव,जी आर गोवर्धन,लकी चाहिल,जी.रवि, चंद्र प्रकाश राय,दीपक वर्मा रहे।
टूर्नामेंट में आयोजित मैच में मुख्य अतिथि अंश तोमर, अरशद मंसूरी, करणी सेना के जिलाध्यक्ष सोनू सोलंकी सहित यंग बॉयज क्लब आयुध निर्माणी कटनी के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में क्लब के आशीष श्रीवास,ज्वेल मसीह,अस्तित्व सिंह, आयुष वंशकार, अमित एंड्रूज,अनुज बेलिया, विशाल प्रसाद उर्फ नानू,मुकेश उर्फ काली, सत्येंद्र सिंह उर्फ फूटा अनुभव चौरसिया,जी.रवि, अंकुर पाठक ,देवेंद्र चौधरी, अंकित मेहरा,तरूण मेहरा ने संयुक्त रूप से जिले के सभी खेल और विशेष रूप से फुटबॉल प्रेमियों से टूर्नामेंट में उपस्थिति का आग्रह किया है।








