Latest

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत आयुध निर्माणी कटनी को भी किया गया सम्मानित

कटनी(यशभारत.काम)। शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में 50 हजार से 3 लाख की जनसंख्या श्रेणी में देशभर के 824 शहरों में से 8वीं रैंक प्राप्त होने पर इस उपलब्धि का श्रेय आयुध निर्माणी कटनी को भी जाता है। इस अभियान के तहत आयुध निर्माणी कटनी में सर्वे किया गया था। साफ- सफाई, वृक्षारोपण, हरियाली देखकर और यही रिपोर्ट आगे गई। जिसके आधार पर कटनी जिले को आठवां रैंक प्राप्त हुआ है। यही वजह है आयुध निर्माणी कटनी को भी आज नगर निगम के द्वारा सम्मानित किया गया है। उपरोक्त सम्मान को प्राप्त करने के लिए आयुध निर्माणी कटनी की ओर से प्रतिनिधि के रूप में प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुमार एवं अनुभाग प्रमुख यार्ड एंड स्टेट राजेश कुमार यादव उपस्थित थे।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक