Site icon Yashbharat.com

operation sindoor इन स्थानों पर फिर होगी मॉकड्रिल

IMG 20250507 WA0003

operation sindoor इन स्थानों पर फिर होगी मॉकड्रिल, ऑपरेशन सिंदूर के पहले भारत ने देश के 244 शहरों में नागरिक सुरक्षा तथा युद्ध के दौरान जनता से सतर्क रहने अभ्यास सिखाया गया यह क्रम निरन्तर जारी है अब एक बार फिर भारत सरकार देश के सीमावर्ती राज्यों में मॉकड्रिल कर रही है।

पाकिस्तान से सटे राजस्थान, गुजरात, पंजाब और जम्मू कश्मीर में मॉक ड्रिल होगी. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है. भारत ने पिछली बार मॉक ड्रिल से ठीक पहले ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को तबाह किया था.

केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के बीच 7 मई को देश में मॉक ड्रिल की घोषणा की थी. इसके बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. अब एक बार फिर से देश में मॉक ड्रिल होने जा रही है. भारत और पाकिस्तान के बीच करीब 3300 किलोमीटर लंबी सीमा है. जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से पाकिस्तान की सीमा लगती है. यहां मॉक ड्रिल होगी.

पाकिस्तान ने इन राज्यों की सीमाओं से सटे इलाकों को बनाया था निशाना

दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया था. जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय इलाकों में ड्रोन हमले किए, जिसमें 300 से 400 ड्रोन भेजे गए. हालांकि, भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इन ड्रोन्स को प्रभावी ढंग से निष्क्रिय कर दिया. ये हमला जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाकर किया गया था.

ड्रोन और मिसाइलों से किए गए हमले की कोशिश के कारण जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट और सायरन बजने लगे थे. इसके बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में अफरा-तफरी मच गई थी. दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की वार्ता के स्तर पर पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम की शुरुआत की गई, जिसके बाद सीजफायर की घोषणा की गई.

Exit mobile version