Site icon Yashbharat.com

ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है, भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी, राजनाथ सिंह क्या बोले पढ़ें

rajnath sing on china

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर बताया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। जो टारगेट दिए गए थे, एयर फोर्स ने उसे पूरा किया है। इस बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आज पूरे घटनाक्रम को ब्रीफ किया तथा सेना व देशवासियों का आभार व्यक्त किया। पाकिस्तान में नुकसान की जानकारी देते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी।

इधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, एनएसए, सीडीएस और तीनों सेना प्रमुखों के बीच बैठक हुई।

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकता, सीजफायर की घोषणा के तीन घंटे के बाद ही उसने फिर फायरिंग शुरू कर इसका सबूत दे दिया। जवाब में भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी सेना को फिर मुंह की खानी पड़ी। इसके बाद सीमा पर शांति हुई।

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद भी पाकिस्तानी सैनिक लगातार फायरिंग कर रहे थे। इतना ही नहीं पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन भी भेजे गए, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन्हें नाकाम कर दिया।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जब करारा जवाब दिया तो सीमा पार चुप्पी छा गई। देर रात सीमा से लगे इलाकों में स्थिति सामान्य हो गई। वहीं कहीं से भी ड्रोन या फायरिंग की कोई घटना सामने नहीं आई है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में भी स्थित अब सामान्य है।

सेना अलर्ट पर

अपनी आदत से मजबूर पाकिस्तान को जवाब देने के लिए भारतीय सेना अब भी सतर्क है। इधर अमृतसर में कलेक्टर ने अब भी रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। रहवासियों से रात में घर से बाहर नहीं आने को कहा गया है। इसके साथ ही घर में भी खिड़की-दरवाजों से दूर रहने के लिए कहा गया है।

सीजफायर हुआ पर गाइडलाइंस अभी लागू है

इधर दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि सीजफायर हो गया है, लेकिन सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइंस अभी लागू हैं। ऐसे में यात्रियों को सुरक्षा जांच के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है किसी भी जानकारी के लिए वे केवल आधिकारिक साइट्स ही देखें।

Exit mobile version