तेहरान/वॉशिंगटन:Operation Iran: डेडलाइन खत्म होते ही अमेरिका-इजरायल का बड़ा अटैक, कई शहर तबा, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की सख्त चेतावनी के बाद ईरान पर बड़े पैमाने पर सैन्य हमले शुरू हो गए हैं। United States और Israel ने मिलकर ईरान के कई शहरों और रणनीतिक ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं। तनाव का केंद्र बने Strait of Hormuz को लेकर जारी विवाद अब खुली जंग में बदलता नजर आ रहा है।
Gajkesari Yog On Akshay Tritiya 2026: मेष, तुला और धनु राशि वालों के लिए शुभ योग
Operation Iran: डेडलाइन खत्म होते ही अमेरिका-इजरायल का बड़ा अटैक, कई शहर तबा
Kharg Island पर भीषण हमला
ईरान के सबसे बड़े तेल निर्यात केंद्र Kharg Island पर जोरदार बमबारी की गई। यहां कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। यह द्वीप ईरान की तेल सप्लाई का मुख्य केंद्र है, इसलिए इसे निशाना बनाना देश की अर्थव्यवस्था पर सीधा हमला माना जा रहा है।
इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले
Qom में एक रणनीतिक पुल और संचार लाइनों को मिसाइल से निशाना बनाया गया। Mashhad में हालात बिगड़ने के बाद रेलवे सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गईं।
IDF का दावा
Israel Defense Forces ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने ईरान के ‘दर्जनों’ सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है।
ट्रंप की डेडलाइन बनी वजह
हमले ठीक उसी समय शुरू हुए जब ट्रंप की दी गई डेडलाइन खत्म हुई। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला, तो “ईरान में कुछ भी सुरक्षित नहीं बचेगा। Operation Iran: डेडलाइन खत्म होते ही अमेरिका-इजरायल का बड़ा अटैक, कई शहर तबा

