Site icon Yashbharat.com

खुले कुएं और असफल बोरवेलों पर कलेक्टर का कड़ा आदेश: सुरक्षा के लिए तुरंत बंद करें

IMG 20250415 WA0016

कटनी खुले कुएं और असफल बोरवेलों पर कलेक्टर का कड़ा आदेश: सुरक्षा के लिए तुरंत बंद करें  जिला प्रशासन ने अधिकारियों को खुले कुंओं, बावड़ी, असफल बोरवेल व नलकूपों को बंद कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए बोरवेल सुरक्षा पर उच्‍चतम न्‍यायालय द्वारा दिए गये दिशा-निर्देशों का कड़ाई से क्रियान्‍वयन और पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्‍ट्रेट स्थित जिला कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07622-220071 और 07622-220072 पर देंवे सूचना

कलेक्‍टर श्री दिलीप कुमार यादव ने पहले भी जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदारों, जनपद पंचायतों के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारियों सहित आयुक्‍त नगर निगम और नगर परिषदों के मुख्‍य कार्यपालिका अधिकारियों और सभी थाना प्रभारियों को खुले कुंओं, बावड़ी और असफल बोरवेल के संबंध में सजग और सतर्क रहने की हिदायत दी थी। ताकि जिले में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटित हो।

कलेक्‍टर श्री यादव ने इसके लिए सभी अधिकारियों की जवाबदेही के साथ जनहित में सुरक्षा की दृष्टि से असफल खुले बोर, कुंआ व ट्यूबवेल को बंद करने का कार्य अभियान स्‍वरूप में चलाने और जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए थे।

कलेक्‍टर श्री यादव ने अधिकारियों को यह भी ताकीद किया  था कि बंद पड़े बोरवेल को कांक्रीट या धातु के ढक्‍कनों से सील करायें तथा सुरक्षा मानदंडों का पालन करने में विफल रहने वाले व्‍यक्तियों या संस्‍थाओं के खिलाफ जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज कराने सहित जवाबदेही तय कर दंडात्‍मक कार्यवाही भी करें।

सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि खुले बोर, बावड़ी और कुंओं के संबंध मे उच्‍चतम न्‍यायालय द्वारा दिए निर्णय के परिपालन में राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई के साथ प्रभावी क्रियान्‍वयन सुनिश्चित किया जाए। ताकि कोई भी जनहानि न हो सके।खुले कुएं और असफल बोरवेलों पर कलेक्टर का कड़ा आदेश: सुरक्षा के लिए तुरंत बंद करें

Exit mobile version