One Nation One Election: अमित शाह ने UCC लागू करने की दे डाली डेडलाइन, इस दिन से देश में होगा लागू….वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर किया बड़ा एलान

One Nation One Election: अमित शाह ने UCC लागू करने की दे डाली डेडलाइन, इस दिन से देश में होगा लागू….वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर बड़ा किया एलान

Amit Shah On UCC: लोकसभा चुनाव 2024 में (Lok Sabha Elections 2024) में समान नागरिक संहिता यानी UCC (Uniform Civil Code) का मुद्दा छाया हुआ है। पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) तीसरी बार सरकार बनने पर पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कह रहे हैं। तो वहीं विपक्षी गठबंधन सरकार बनने पर इसे हटाने की बात कह रही है।

वहीं UCC को लेकर अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया है। वहीं वन नेशन वन इलेक्शन (One Nation One Election) पर भी प्रतिक्रिया दी है। गृह मंत्री ने कहा कि सत्ता में लौटे तो अगले पांच सालों के भीतर पूरे देश में UCC लागू करेंगे।

वहीं वन नेशन-वन इलेक्शन पर कहा कि देश में एक देश, एक चुनाव कराने का समय आ गया है। मोदी सरकार अपने अगले कार्यकाल में ‘एक देश, एक चुनाव’ को लागू करेगी। गृह मंत्री ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में ये बड़ी बाते कही।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बीजेपी ने उत्तराखंड में एक प्रयोग किया है, जहां उसकी बहुमत की सरकार है, क्योंकि यह राज्य और केंद्र का विषय है। यूसीसी 1950 के दशक से ही बीजेपी के एजेंडे में रही है और हाल ही में इसे बीजेपी शासित उत्तराखंड में लागू किया गया है।

Exit mobile version