Onam 2026: जानिए ओणम का धार्मिक महत्व, राजा महाबली की कथा और थिरुवोणम की खास बातें
Onam 2026: जानिए ओणम का धार्मिक महत्व, राजा महाबली की कथा और थिरुवोणम की खास बातें
Onam 2026: जानिए ओणम का धार्मिक महत्व, राजा महाबली की कथा और थिरुवोणम की खास बातें
लाइफस्टाइल डेस्क (यश भारत): ओणम केरल का सबसे बड़ा और प्रमुख सांस्कृतिक पर्व है। यह त्योहार सिर्फ धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित न होकर समृद्धि, भाईचारे, नई फसल के आगमन और राजा महाबली के स्वागत की अनोखी परंपरा का प्रतीक है। 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव का समापन थिरुवोणम (Thiruvanam) के दिन होता है।
ओणम और थिरुवोणम की प्रमुख बातें
10 दिवसीय उत्सव की शुरुआत: वर्ष 2026 में 10 दिवसीय ओणम पर्व की शुरुआत 16 अगस्त से हो चुकी है।
थिरुवोणम की तिथि: ओणम का सबसे महत्वपूर्ण और मुख्य दिन ‘थिरुवोणम’ 26 अगस्त 2026 (बुधवार) को मनाया जाएगा।
राजा महाबली का आगमन: मान्यता के अनुसार, थिरुवोणम के दिन ही न्यायप्रिय राजा महाबली अपनी प्रजा का हाल-चाल लेने के लिए पातालोक से धरती पर आते हैं।
ओणम के मुख्य आकर्षण
पूकलम (Pookkalam): ओणम के दौरान घर के आंगन में फूलों से सुंदर रंगोली बनाई जाती है, जिसे ‘पूकलम’ कहते हैं। 10 दिनों में इसका आकार धीरे-धीरे बढ़ाया जाता है।
ओणम साध्या (Onam Sadya): थिरुवोणम के दिन केले के पत्ते पर पारंपरिक शाकाहारी भोज परोसा जाता है। इसमें चावल, सांभर, अवियल, थोरन, ओलन, कूटू करी, पाशम (खीर) और पापड़ समेत कई व्यंजन शामिल होते हैं।
वल्लम कली (Vallam Kali): केरल की प्रसिद्ध नौका दौड़ (Snake Boat Race) और पारंपरिक लोक नृत्य इस उत्सव की सांस्कृतिक सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।