Site icon Yashbharat.com

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की अनुशंसा पर मरीजों के उपचार के लिए मिली त्वरित सहायता,सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत की राशि, मिलेगी राहत

1200px SanjayPathakJi 1

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की अनुशंसा पर मरीजों के उपचार के लिए मिली त्वरित सहायता,सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत की राशि, मिलेगी राह

विजयराघवगढ़। क्षेत्र की जनता को अपना परिवार मानते हुए जनसेवा को हो अपने जीवन का मूल उद्देश्य मानकर गरीबों, जरूरतमंदों, असहायों, बीमार मरीजों, घायलों हर किसी की मदद में तत्पर रहने वाले प्रधान सेवक संजय सत्येंद्र पाठक की संवेदनशीलता एक बार फिर बीमार व्यक्तियों के लिए वरदान साबित हुई है। क्षेत्र के बीमार मरीजों के उपचार के लिए आर्थिक तंगी बाधक न बने इस बात को ध्यान में रखते हुए विधायक संजय पाठक द्वारा मुख्य मंत्री स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि स्वीकृत कराई गई है। गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के उपचार के लिए सीएम डॉक्टर मोहन यादव द्वारा राशि स्वीकृत की गई है। विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक की अनुशंसा पर रोशन नगर मुरवारा निवासी गायत्री तिवारी पति विजेन्द्र मणि की बीमारी के उपचार हेतु 25 हजार रुपये एवं खलवारा निवासी गायत्री पति सुरेश कुमार मोगेरिया के उपचार हेतु 20 हजार की राशि स्वेच्छानुदान मद से मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम हदरहटा निवासी कमला देवी गुप्ता पति छोटेलाल गुप्ता के आवेदन पर उपचार के लिए 60 हजार की राशि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत हुई है। ग्राम करेला निवासी ओंकार यादव पिता दद्दू राम यादव के उपचार के लिए 50 हजार, ग्राम लखनपुरा निवासी श्रीमती सोमवती पति ज्ञानेंद्र प्रसाद के उपचार के लिए 30 हजार, ग्राम गैरतलाई निवासी सेमाली रजक पिता धानू रजक के उपचार के लिए 25 हजार रुपए की त्वरित सहायता राशि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत हुई है। उक्त मरीजों के आवेदनों पर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य मंत्री श्री यादव से अनुशंसा की गई। जिसके फलस्वरूप मुख्यमंत्री द्वारा सहायता राशि स्वीकृत कर दी गई है। मरीजों के परिजनों ने विधायक श्री पाठक का आभार व्यक्त किया है।

Exit mobile version