Site icon Yashbharat.com

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कन्या महाविद्यालय मे विभिन्न खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

IMG 20240829 WA0030

कटनी -कटनी में प्राचार्य डॉ चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में शारिरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग, स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ, एनसीसी एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बहुत उत्साह पूर्वक मनाया गया। खेल दिवस पर टेबल टेनिस एवम बैडमिंटन खेल व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, एवं रन फॉर फिटनेस हेतु दौड़ का आयोजन किया गया। इन प्रातीयोगीता में छात्राओं द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लेकर खेल के प्रति अपने रुझान को प्रदर्शित किया।आयोजित खेलों में बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजनी विश्वकर्मा प्रथम, प्राची दीक्षित द्वितीय, कविता बर्मन तृतीय स्थान टेबल टेनिस में गौरी बहल प्रथम, प्राची दीक्षित द्वितीय, स्वाती कोरी तृतीय स्थान, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में गौरी बहलप्र थम, अनामिका यादव द्वितीय, शीतल शिवहरे तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ चित्रा प्रभात द्वारा मेजर ध्यानचंद जी की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात इस अवसर पर विजेता छात्राओं को प्राचार्य डॉ चित्रा प्रभात ने सार्टिफिकेट और मोमेंटो देकर उत्साह वर्धन किया साथ ही प्राचार्य द्वारा खेलों का व्यक्तित्व एवं उत्तम स्वास्थ्य निर्माण हेतु महत्व को समझते हुए अपने प्रतिदिन में कुछ समय खेलने हेतु छात्राओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी नागेंद्र यादव ने एन सी सी प्रभारी श्रीमती नेहा चौधरी एवं एन एस एस प्रभारी डॉ रीना मिश्रा के सहयोग से किया गया। क्रीड़ा अधिकारी नागेंद्र यादव ने मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर इस दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाए जाने एवं उनके जीवनी पर प्रकाश डालकर खेल के प्रति उनके समर्पण से अवगत कराने पश्चात कार्यक्रम के समापन की उद्घोषणा की। इस अवसर पर डॉ साधना जैन, डॉ विमला मिंज, डॉ रश्मि चतुर्वेदी, श्री अमिताभ पांडेय, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, श्री केजे सिन्हा, डॉ किरण खरादी, श्री बिनेश कुमार यादव एवं समस्त शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रही। ।

Exit mobile version