77वें गणतंत्र दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय, सांसद सुविधा केंद्र, अहिंसा तिराहे, घण्टाघर में ध्वजारोहण, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने फहराया तिरंगा

77वें गणतंत्र दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय, सांसद सुविधा केंद्र, अहिंसा तिराहे, घण्टाघर में ध्वजारोहण, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने फहराया तिरंग

कटनी- देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराकर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इसी क्रम में सांसद सुविधा केंद्र, अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मिशन चौक, महिला मोर्चा द्वारा अहिंसा चौक एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक (घंटाघर) पर भी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किए गए, जिनमें विधायक श्री संदीप जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए गर्व और आत्ममंथन का अवसर है। उन्होंने कहा, “आज हम उन महान विभूतियों को नमन करते हैं जिन्होंने हमें संविधान दिया और लोकतंत्र, गरिमा व एकता के मूल्यों को मजबूत किया। हम सभी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनना चाहिए।”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री संदीप जायसवाल ने भी सभी देशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रामरतन पायल, श्री पीतांबर टोपनानी, श्री शशांक श्रीवास्तव, श्री सुरेश सोनी, श्री रवि खरे, श्री रम्मू साहू, श्रीमती सीमा जैन सोगानी, सुश्री अंकिता तिवारी, श्री अम्बरीष वर्मा, श्री यज्ञदत्त मिश्रा, श्री सचिन तिवारी, श्रीमती ऋचा गेलानी, श्री कैलाश जैन सोगानी, श्री आशीष गुप्ता, श्री अज्जू भाईजान, श्री राजेन्द्र सोधिया, श्री विजय गुप्ता, श्री सौरभ अग्रवाल, श्री कौशलेश मिश्रा, श्री स्वप्निल पुरवार, श्री खेमचंद्र पोपटानी, श्री जय नारायण निषाद, श्री सुरेंद्र गुप्ता, श्री डब्बू रजक, श्री अविनाश गुप्ता, श्री मयंक गुप्ता, श्री श्याम निषाद, श्रीमती शिल्पा जैन, श्रीमती नीरा सेठिया, श्रीमती निशा मिश्रा, श्रीमती पार्वती तामिया, श्री पारस जैन, श्री सचिन निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version