katniमध्यप्रदेश

रक्षाबंधन पर जिला जेल में दिखा भाई-बहन के प्रेम का अनूठा भाव, कैदी भाइयों को राखी बांधने उमड़ी बहनों की भीड़

रक्षाबंधन पर जिला जेल में दिखा भाई-बहन के प्रेम का अनूठा भाव, कैदी भाइयों को राखी बांधने उमड़ी बहनों की भीड

 

 

कटनी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को जिला जेल में भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला। जेल में निरुद्ध अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बहनें जिला जेल पहुंचीं। सुबह से ही जेल परिसर के बाहर बहनों की कतार लग गई। हाथों में राखी, मिठाई और भाई के लिए स्नेह लेकर पहुंचीं बहनों के चेहरों पर जहां अपने भाई से मिलने की खुशी थी, वहीं लंबे समय बाद मुलाकात को लेकर भावुकता भी नजर आई।

जिला जेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन को देखते हुए कैदी भाइयों और उनकी बहनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। मुलाकात और राखी बांधने की प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए, ताकि अधिक से अधिक बहनें अपने भाइयों तक पहुंचकर उन्हें राखी बांध सकें।

बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को हर परिस्थिति में उनकी रक्षा करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान कई बहनें भावुक होकर अपने भाइयों से लिपटकर रो पड़ीं। जेल की चारदीवारी के बीच रक्षाबंधन का यह पर्व रिश्तों की मजबूती और भाई-बहन के अटूट प्रेम का संदेश देता नजर आया।

Back to top button