नवरात्र पर श्री कान्यकुब्ज वैश्य सभा ने पहली बार आयोजित किया देवी भजन संध्या व गरबा का कार्यक्रम
कटनी। श्री कान्यकुब्ज वैश्य सभा द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर पहली बार बीती 6 अक्टूबर को श्री राधा रानी मंडल द्वारा एक शाम देवी भजनों के नाम एवं गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम- श्रीमती रागिनी गुप्ता, सेकेंड -कु. शिल्की गुप्ता, थर्ड – श्री मति पायल गुप्ता रहीं। वहीं बेस्ट कपल में प्रथम=श्रीमती सरिता गुप्ता श्रीमती कोमल गुप्ता, सेंकेड -श्रीमती सीमा गुप्ता श्रीमती वर्षा गुप्ता। ईशिता ,यशी, प्रिसी, द्वारा गरबा प्रस्तुति दी गई। मध्य प्रदेश महिला सभा अध्यक्ष शिखा गुप्ता, एवं संयोजिका श्रीमती सरिता गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम में फलाहार एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। श्रीमती सरोज रानी गुप्ता, नरेश गुप्ता,श्रीमति नीलू गुप्ता, श्रीमती मीतू गुप्ता के द्वारा प्रसाद एवं मंडल की व्यवस्था की गयी। वरिष्ठ मंडल अध्यक्ष कोमलचंद गुप्ता, महामंत्री महेश सेंधिया, कोषाध्यक्ष तुलसीदास गुप्ता एवं नवयुग मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता के द्वारा टेंट व्यवस्था हमेशा निशुल्क दी जाती है एवं भरपूर सहयोग रहता है।कोषाध्यक्ष सनी गुप्ता, महिला अध्यक्ष एवं गरबा आयोजिका श्रीमती नीतू गुप्ता के द्वारा गरबा के पुरूस्कार दिये गये। महामंत्री श्रीमती सरिता गुप्ता, श्रीमती वर्षा गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा गुप्ता, श्रीमती अंजना गुप्ता, समस्त कार्यकारिणी का विशेष सहयोग रहा। मंडल के भोजन की व्यवस्था श्रीमती शिखा गुप्ता, श्रीमती रागिनी गुप्ता द्वारा की गई। वरिष्ठ शिव प्रसाद गुप्ता, सुभाष चंद गुप्ता, शिव पुरुषोत्तम गुप्ता, धर्मशाला प्रभारी निलेश गुप्ता, अध्यक्ष अजय गुप्ता का समाज सेवा के लिए शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। श्रीमती शकुन गुप्ता, श्रीमती लता गुप्ता, श्रीमती संगीता गुप्ता, श्रीमती ममता गुप्ता, श्रीमती नामिता गुप्ता, श्रीमती रानी गुप्ता, श्रीमती प्रीति गुप्ता, श्रीमती मधु गुप्ता अंकिता गुप्ता, निर्णायक मंडल- श्रीमती दीपाली गुप्ता, तनु गुप्ता प्रियंका गुप्ता शोभा राय शामिल रहीं। पूनम गुप्ता, नंदू खंताल एवं संजय गुप्ता एवं विकास गुप्ता का सम्मान किया गया। हमारे सामाजिक स्वाजातिय बंधुओं का तन मन धन से भरपूर सहयोग रहा।