katniमध्यप्रदेश

जन्माष्टमी पर जिला ब्राह्मण समाज ने किया वृहद वृक्षारोपण,दद्दाधाम स्थित दद्दा मंदिर परिसर में रोपे 51 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जन्माष्टमी पर जिला ब्राह्मण समाज ने किया वृहद वृक्षारोपण,दद्दाधाम स्थित दद्दा मंदिर परिसर में रोपे 51 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदे

कटनी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर जिला ब्राह्मण समाज कटनी के तत्वावधान में दद्दाधाम स्थित दद्दा मंदिर के पावन प्रांगण में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश दिया।

इस अवसर पर आम, नीम, पीपल, गुलमोहर, बिही एवं बेल सहित विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधों का रोपण किया गया। समाजजनों ने पौधों के संरक्षण एवं उनके नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला ब्राह्मण समाज से नीरज त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, राजू शर्मा, बी एम तिवारी बिल्लू शर्मा, राकेश द्विवेदी, एन.पी. दुबे, राजभान, अशोक गैंडा, विवेक शर्मा, सूर्यकांत मिश्रा, सूर्यकान्त गौतम राजू मिश्रा, आयुष अवस्थी एवं राहुल गर्ग सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

वहीं मातृशक्ति की ओर से डॉ. उषा पाण्डेय, श्रीमती कल्पना दुबे, गीता पाठक, शशि शुक्ला, रन्नो चौबे, शिखा शर्मा, रिचा पंडित, नीतू तिवारी सहित अन्य महिलाओं ने पौधारोपण किया।

इस अवसर पर समाजजनों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, बल्कि धरती माता के सौंदर्य, मानव स्वास्थ्य तथा समाज और राष्ट्र के हित के लिए भी आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

Back to top button